धमतरी के DSP रागिनी मिश्रा को मिला “मुख्यमंत्री पुरस्कार”, धमतरी पुलिस ने दी बधाई

धमतरी: DSP Ragini Mishra: जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब 15 अगस्त को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान डीएसपी रागिनी मिश्रा को “मुख्यमंत्री पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े मामलों की प्रभावी जांच और पीड़ितों को राहत दिलाने में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।

DSP Dhamtari: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पुलिस महानिदेशक ने रागिनी मिश्रा को पुरस्कार सौंपा। इस उपलब्धि पर धमतरी पुलिस विभाग ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों में किया उल्लेखनीय कार्य

Dhamtari Police: वर्ष 2024 में डीएसपी रागिनी मिश्रा, अजाक (अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण) शाखा में पदस्थ थीं। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े 40 से अधिक मामलों की समय पर जांच कर निष्पादन किया। इनमें से करीब 15 ऐसे मामले थे, जिनमें 7 से 15 दिन के भीतर जांच पूरी कर पीड़ितों को राहत राशि दिलाने की प्रक्रिया को पूरा किया गया।

इसके अलावा 15 से 20 मामलों में पीड़ितों को दैनिक मजदूरी, आहार भत्ता, यात्रा और चिकित्सा खर्च जैसी राहत राशि दिलाने में भी रागिनी मिश्रा की भूमिका अहम रही।

योजनाओं का प्रचार और नशामुक्ति अभियान में भी निभाई सक्रिय भूमिका

Raipur Independence Day Ceremony: रागिनी मिश्रा ने अनुसूचित जनजातियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई। उन्होंने गांवों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और इस वर्ग के बीच जागरूकता बढ़ाई।

साथ ही, वे नशामुक्ति अभियान की नोडल अधिकारी के रूप में भी सक्रिय रहीं। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत उन्होंने गांवों में जाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए और उन्हें इससे दूर रहने की सलाह दी।

Also Read: 7 महीने में 120 मामले, 7 मौतें… चाकूबाजी की घटनाओं पर हाईकोर्ट सख्त, न्यायालय ने दुकानों व ऑनलाइन चाकू बिक्री रोकथाम की रणनीति पर गृह विभाग के प्रमुख सचिव से मांगा शपथपत्र

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button