Dhamtari Breaking: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 17 बार चाकू से गोदा, रायपुर में इलाज जारी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। चाचा-भतीजे समेत कई बदमाशों ने मिलकर युवक को 17 बार चाकू से गोद दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के नयापारा वार्ड के पास हुई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

रविवार सुबह करीब 9:30 बजे ललित मिश्रा और राजकुमार यादव बाइक से शिव चौक बनियापारा से गुजर रहे थे। तभी गिन्नी सरदार, उसका चाचा जग्गू, भाई शुभम और अन्य बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। बदमाशों ने पहले राजकुमार के साथ मारपीट की और फिर उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गए।

गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गिन्नी सरदार को गिरफ्तार कर लिया। गिन्नी हाल ही में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल से बाहर आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

डॉक्टरों ने बताई गंभीर स्थिति

डॉक्टरों के मुताबिक, घायल राजकुमार के पेट, सीने और हाथ पर 17 बार चाकू से वार किए गए हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस और साइबर टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

Also Read: छत्तीसगढ़ में एक साल में 3 हजार से ज्यादा रेप के मामले, देखिये अपने शहर का आंकड़ा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button