मेला से मिठाई खिलाने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र से एक गंभीर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने मेला देखने आई युवती से मिठाई खिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला?
11 फरवरी को पीड़िता ने कटेकल्याण थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुरेश बघेल, जो कटेकल्याण मझारपारा का निवासी है, ने उसे बंडीपारा करसान मेला में मिठाई खिलाने के बहाने बुलाया और फिर उसे दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार बर्मन ने बताया कि थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा में 11 फरवरी को पीड़िता ने थाने में आकर उसके साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में जानकारी दी। पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुरेश बघेल निवासी कटेकल्याण मझारपारा ने बंडीपारा करसान मेला से मिठाई खिलाने के बहाने बुलाकर कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।