Mahtari Vandana Yojana 16th Installment: महतारी वंदना योजना की 16वीं किस्त का इंतजार खत्म, इस तारीख को खातों में आएंगे 1000 रुपये

रायपुर: Mahtari Vandana Yojana 16th Installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा लोकप्रिय महतारी वंदना योजना के तहत 16वीं किस्त जल्द ही महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। पहले ही 15 किस्तें लाभार्थी महिलाओं को दी जा चुकी हैं और अब सभी को अगली किस्त का इंतजार है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

आखिर क्या है महतारी वंदना योजना?

Mahtari Vandana Yojana 16 Kist Kab Aayegi: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी वंदना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए दी जाती है। इस पैसे का उपयोग महिलाएं अपनी रोजमर्रा की ज़रूरतें पूरी करने में कर सकती हैं।

अब तक योजना के अंतर्गत 15 किस्तें दी जा चुकी हैं और 16वीं किस्त की तारीख का महिलाओं को बेसब्री से इंतज़ार है।

कब आएगी 16वीं किस्त? जानिए संभावित तारीख

राज्य सरकार की तरफ से भले ही अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक 2 जून को कभी भी महिलाओं के खातों में यह पैसा भेजा जा सकता है। पिछले भुगतान के रिकॉर्ड को देखें तो सरकार द्वारा किस्त इसी अवधि में ट्रांसफर किए जाने की संभावना है।

इन महिलाओं को मिलेगा फायदा – जानिए पात्रता

महतारी वंदना योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं:

  • महिला छत्तीसगढ़ की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या निराश्रित महिलाएं इस योजना में शामिल हो सकती हैं।
  • महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • महिला के पास अपडेटेड आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • महिला के घर में चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
  • परिवार में कोई आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • बैंक खाता डीबीटी सक्षम होना चाहिए।

ऐसे चेक करें 16वीं किस्त का स्टेटस

Mahtari Vandana Yojana Paisa Check online: अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं, तो इस आसान प्रक्रिया को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले महतारी वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “मेनू बार” पर क्लिक करें।
  3. अब आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प को चुनें।
  4. नए पेज पर अपना लाभार्थी क्रमांक, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  5. फिर कैप्चा कोड भरें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर आपके सभी किस्तों की जानकारी खुलकर आ जाएगी – कब-कब पैसा आया, कितनी राशि मिली आदि सब कुछ।

Mahtari Vandana Yojana Dusra Charan: महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक सशक्त पहल है जो लाखों महिलाओं को आर्थिक सहारा दे रही है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं तो 2 जून को अपना अकाउंट जरूर चेक करते रहें। साथ ही समय-समय पर योजना की वेबसाइट पर अपडेट देखना न भूलें।

1. महतारी वंदना योजना की 16वीं किस्त कब तक आएगी?

महतारी वंदना योजना की 16वीं किस्त 2 जून 2025 को किसी भी दिन लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

2. क्या सभी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं?

नहीं, योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो इन पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं:
छत्तीसगढ़ की 21-60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या निराश्रित महिलाएं जिनकी सालाना आय 2.5 लाख से कम हो।

3. महतारी वंदना योजना की किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

योजना की वेबसाइट पर जाकर आधार/मोबाइल/लाभार्थी ID डालकर चेक करें।

4. योजना के तहत कितनी राशि मिलती है और कितनी किस्तें दी जा चुकी हैं?

इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 15 किस्तें लाभार्थी महिलाओं को मिल चुकी हैं और 16वीं किस्त का इंतज़ार किया जा रहा है।

5. महतारी वंदना योजना की राशि कब बढ़ेगी?

इस योजना की राशि में वृद्धि की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अभी तक, योजना के तहत ₹1000 की राशि ही दी जा रही है।

Also Read: CG Dai Baba Diwas: छत्तीसगढ़ में मनाया जायेगा ‘दाई-बबा दिवस’, 4 जून को हर जिले में होगा आयोजन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button