छत्तीसगढ़ में किराना दुकानों में बिक रही थी शराब, आबकारी विभाग की कार्रवाई में खुला राज

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक यह शराब मध्यप्रदेश से लाकर बेची जा रही थी।

किराना दुकान से मिली देशी शराब

CG Liquor: आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सतीश कुमार साहू नामक व्यक्ति ग्राम तेलियापानी (थाना कुकदूर) में अपनी किराना दुकान के जरिए अवैध शराब बेच रहा है। सूचना की पुष्टि करने के लिए टीम ने छद्म खरीदार भेजा। लेन-देन की पुष्टि होने के बाद छापा मारकर तलाशी ली गई।

Also Read: CG Sharab Bandi: छत्तीसगढ़ के गांवों में शुरू हुई शराबबंदी की मुहिम, नियम तोड़ने पर लगेगा 50 हजार तक जुर्माना

कार्रवाई में बरामद हुई बोतलें

तलाशी के दौरान पुलिस ने 16 बोतल प्रिंस लेमन देशी शराब (कुल 2.7 बल्क लीटर) जब्त की। मौके पर शराब को सील कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित) की धारा 34(1)(ख), 36 के तहत केस दर्ज किया गया।

Also Read: नशे में स्कूल पहुंचा प्रधानपाठक, किताब पर रखा पैर, कहा- डॉक्टर ने शराब पीने कहा है, वीडियो वायरल

आबकारी विभाग की टीम रही सक्रिय

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता और कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर की गई। जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में बनी टीम ने छापेमारी की। इसमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर, वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी, उपनिरीक्षक गीता साहू, अभिनय रायजादा, रामानंद दीवान और आरक्षक दल शामिल रहे।

Also Read: CG Liquor Shops Online Payment: छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में अब सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट से मिलेगी शराब, आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने जल्द लागू करने दिए निर्देश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button