कुरूद विधानसभा के ग्राम चटौद में विधायक अजय चंद्राकर ने किया फटाका फैक्ट्री का शुभारंभ, लगभग 200 ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार

Kurud News: कुरूद विधानसभा के ग्राम चटौद में फटाका फैक्ट्री का शुभारंभ हुआ। विधायक अजय चंद्राकर ने फीता काटकर श्री गणेशा फायर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर

MLA Ajay Chandrakar: अजय चंद्राकर ने कहा कि इस उद्योग की स्थापना से करीब 200 ग्रामीण महिलाओं को काम मिलेगा। अब महिलाओं को रोज़गार के लिए शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि वे अपने ही गांव में कार्य कर सकेंगी। इससे परिवार की आमदनी बढ़ेगी, बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से चलेगी और महिलाओं का आत्मविश्वास व सामाजिक सम्मान भी मजबूत होगा।

स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा

Firecracker Factory Chataud: कारखाने में विभिन्न प्रकार के पटाखों का उत्पादन किया जाएगा। इससे ग्रामीणों और व्यापारियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा और गांव के युवाओं को भी प्रेरणा प्राप्त होगी।

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा

विधायक चंद्राकर ने कहा कि यह उद्योग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। स्थानीय स्तर पर निर्मित सामग्री का प्रयोग बढ़ने से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। यह कदम केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और परिवारों के जीवन में खुशहाली आएगी।

ग्रामीणों में उत्साह

कारखाने के उद्घाटन से ग्राम चटौद और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह गांव में रोजगार की उपलब्धता और समृद्धि की नई पहचान बनेगा।

Also Read: Dhamtari Organic Farming: किसान की बाड़ी में निकली 6 फीट की लौकी और सवा 3 फीट की बरबट्टी, जैविक खेती का अनोखा नज़ारा देखने उमड़ी भीड़

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button