
दुर्ग: CG Road Accident: जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार नवविवाहित दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब 11:30 बजे हुआ, जब वे रायपुर से लौट रहे थे और एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
Khursipar News: मृतकों की पहचान कोहका निवासी मुकेश कुर्रे और उनकी पत्नी कामेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दंपती रायपुर में मौसी के घर से लौट रहे थे, तभी खुर्सीपार इलाके में ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
एक माह पहले ही हुई थी शादी
Durg Accident: बताया जा रहा है कि मुकेश और कामेश्वरी की शादी को अभी सिर्फ एक महीना हुआ था। उनके असमय निधन की खबर से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई है। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, परिजन और स्थानीय लोग सुपेला मोर्चरी पहुंचे और आक्रोश जताते हुए ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। खुर्सीपार थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है।



