CG School Time: छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को बदला स्कूल का समय, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर: CG School Time: छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब शनिवार को एक पाली और दो पाली में संचालित होने वाले विद्यालय अलग-अलग समय पर चलेंगे।

शनिवार को एक पाली में चलने वाले स्कूल

  • सभी शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

शनिवार को दो पाली में चलने वाले स्कूल

  • प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं – दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
  • हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएं – सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक

शिक्षकों ने किया स्वागत

Saturday School Time: राज्य शासन के इस निर्णय का शिक्षकों ने स्वागत किया है। प्रदेश शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि लंबे समय से यह मांग की जा रही थी, जिसे शासन ने स्वीकार कर लिया है। इससे शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को लाभ होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Also Read: CG School Holiday: दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश पर बच्चों को मिलेगी भरपूर छुट्टियां, DPI ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button