CG Amin Bharti 2025:छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अमीन के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। CG Amin Patwari के 50 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत यह भर्ती होगा, जो राज्य के विभिन्न स्थानो के लिए किया जाना है।
CG Amin Bharti 2025: पद का विवरण और विभाग रिक्तियां
अमीन के पद के लिए कुल 50 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक होने की प्राथमिकता दी जाएगी, और अभ्यर्थियों को चयनित होने के बाद छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा।
CG Amin Bharti Application Procedure 2025: आवेदन की प्रक्रिया
यह भर्ती ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से होगी। उम्मीदवारों को संबंधित आवेदन फॉर्म CGVyapam या छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भरना होगा। आवेदन प्रारंभ होने की तिथि और अंतिम तिथि जल्द ही जारी की जाएगी इसके लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें।
CG Amin Patwari Bharti: परीक्षा पैटर्न (2017 नोटिफिकेशन के आधार पर)
परीक्षा अवधि: 2 घंटे
प्रश्नों की संख्या: 150
कुल अंक: 150
प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective)
भाषा: हिंदी और अंग्रेजी
Note: 2017 नोटिफिकेशन के आधार पर, लेकिन अब नए पैटर्न के हिसाब से एग्जाम 100 अंक का होगा।
विषय
प्रश्न
अंक
कंप्यूटर सामान्य ज्ञान
20
20
हिंदी व्याकरण
10
10
अंग्रेजी
10
10
गणित
30
30
सामान्य मानसिक योग्यता
15
15
सामान्य ज्ञान
35
35
खेलकूद व देश-विदेश
15
15
छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान
15
15
CG Amin Bharti 2025 Selection Process for Amin Post अमीन पद के लिए चयन प्रक्रिया:
लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करनी होगी।
प्रशिक्षण: चयनित उम्मीदवारों को छः महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
चयन: प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन की प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जल संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स का ध्यान रखना चाहिए।