CG Rider Meet 2.0: गंगरेल डैम में होगा छत्तीसगढ़ राइडर मीट 2.0, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लॉन्च किया पोस्टर, ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

Dhamtari Gangrel Dam Rider Meet 2.0: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर देशभर के बाइक राइडर्स का जमावड़ा लगने जा रहा है। धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल डैम में 19 दिसंबर 2026 से छत्तीसगढ़ राइडर मीट 2.0 का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब 36RC द्वारा शनिवार सुबह से की जाएगी और इसमें देश के अलग अलग राज्यों से बाइक राइडर्स हिस्सा लेंगे।

राइडर्स के लिए होंगे विशेष गेम्स और इवेंट

Dhamtari Gangrel Dam News: पिछले आयोजन की तरह इस बार भी प्रतिभागी बाइक राइडर्स के लिए कई तरह के गेम्स और राइडिंग से जुड़े विशेष इवेंट आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाइक राइडिंग के शौकीनों को 1 मंच पर लाने के साथ उन्हें आपस में जुड़ने और अपने सफर के अनुभव साझा करने का अवसर देना है।

पर्यटन और सड़क सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

इससे पहले छत्तीसगढ़ राइडर मीट का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया था, जहां सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया था। इस बार भी गंगरेल डैम में होने वाले आयोजन के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और आम लोगों को यातायात व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लॉन्च किया पोस्टर

कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब 36RC के पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे, वहीं पोस्टर लॉन्च होने के साथ ही आयोजन स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ले सकते हैं हिस्सा

छत्तीसगढ़ राइडर मीट 2.0 में शामिल होने के इच्छुक बाइक राइडर्स ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए आयोजकों ने वेबसाइट लिंक जारी किया है, जहां जाकर या आयोजन के क्यूआर कोड को स्कैन करके प्रतिभागी आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनयहां क्लिक करें
आजोजन का पूरा प्लानयहां देखें
धमतरी जिले की अन्य अपडेटयहां जुड़े
धमतरी की सभी खबरेयहां देखें

Also Read: Dhamtari Police Transfer List 2026: धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SP भावना पांडेय ने कुरूद से लेकर सिहावा और नगरी थाना के 14 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button