
CG New Job 2026: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के शिक्षित एवं योग्य बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला लाइवलीहुड कॉलेज, द्वितीय तल, पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर, ग्राम-बरोडाबाजार में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
Mahasamund Rojgar Mela: इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों (जैसे- स्वतंत्र माइक्रोफिन, पुष्कल एग्रोटेक, अलर्ट एसजीएस, रजत इक्विपमेंट्स और श्रमिन टैलेंट) द्वारा कुल 200 विभिन्न रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक (Graduate) एवं आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण युवा पात्र होंगे। विभिन्न निजी नियोजक अपनी रिक्तियों के आधार पर योग्य युवाओं का साक्षात्कार लेंगे।
रोजगार मेला आयोजन संबंधी मुख्य जानकारी
- मेला की तिथि (Event Date): 24 सितंबर 2026
- समय (Time): प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
- स्थान (Location): लाइवलीहुड कॉलेज, द्वितीय तल, पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर, ग्राम-बरोडाबाजार, महासमुंद (छत्तीसगढ़)
Mahasamund Employment Fair 2026: रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल या ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके पश्चात निर्धारित तिथि और समय पर अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल व छायाप्रति, रोजगार पंजीयन कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सीधे साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना होगा। इस मेले में भाग लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ और लिंक्स (Mahasamund Employment Fair Important Links)
| विवरण (Description) | लिंक (Link) |
| आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | यहाँ क्लिक करें |
| महासमुंद रोजगार मेला विज्ञापन | यहाँ देखें |
| ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) | यहाँ क्लिक करें |
| रोजगार मेला अपडेट (Job Mela Update) | यहाँ देखें |
| अन्य सरकारी नौकरी (Other Govt Jobs) | यहाँ क्लिक करें |



