Smart Meter Mandate: केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के सख्त निर्देश, हर घर में स्मार्ट मीटर लगाना हुआ अनिवार्य

CG Electricity News: केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बिजली वितरण प्रणाली में सुधार के लिए स्मार्ट मीटर लगाने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। नए दिशानिर्देशों के तहत जिन क्षेत्रों में संचार और इंटरनेट नेटवर्क की बेहतर उपलब्धता है, वहां के सभी उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर स्थापित करना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिजली वितरण में पारदर्शिता लाना और ग्राहकों को उनकी खपत का सटीक हिसाब प्रदान करना है।

बिजली खपत पर उपभोक्ता रख सकेंगे सीधी नजर

CSPDCL Smart Meter Reality: डिजिटल स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपनी दैनिक और प्रति घंटे की बिजली खपत पर सीधे नजर रख सकेंगे। इससे बिजली की बचत और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पाने में आसानी होगी। इसके साथ ही भविष्य में टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ व्यवस्था लागू होने का लाभ भी उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस व्यवस्था के लागू होने से दिन के अलग-अलग समय पर बिजली की दरें तय होंगी, जिससे गैर-पीक आवर्स में बिजली का उपयोग करने पर बिल में छूट मिल सकेगी।

CSPDCL ने बैकुंठपुर मामले में स्थिति की स्पष्ट

Smart Electricity Meter Rules: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने स्मार्ट मीटरों को लेकर फैले भ्रम पर अपनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। बैकुंठपुर में आई तकनीकी शिकायत के बाद कराई गई विभागीय जांच में स्मार्ट मीटर की रीडिंग 100 प्रतिशत सटीक पाई गई। पुराने चेक मीटर और नए स्मार्ट मीटर की रीडिंग में केवल 1 यूनिट का मामूली अंतर दर्ज किया गया। बिजली कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं से किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने और स्मार्ट मीटर स्थापना में सहयोग करने की अपील की है।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button