Smriti Irani CG Visit: रायपुर पहुंचीं भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, 2 दिनों में करेंगी 12 धुआंधार बैठकें, जानें दौरे का पूरा शेड्यूल

Smriti Irani Chhattisgarh Visit 2026: भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचीं। उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी रायपुर पहुंचे हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 25 और 26 अक्टूबर को संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकों का मैराथन दौर चलेगा। दो दिनों के इस सघन दौरे के दौरान वे कुल 12 अलग-अलग बैठकें लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और शासन के कामकाज की समीक्षा करेंगी।

‘मन की बात’ से होगी शुरुआत

दौरे के पहले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे स्मृति ईरानी पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुनेंगी। इसके तुरंत बाद सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में राज्य में संगठन की गतिविधियों और आगामी राजनीतिक कार्ययोजना पर शुरुआती चर्चा की जाएगी।

जिला प्रभारियों संग होगी बैठक

दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सांगठनिक कामकाज की समीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक तय है। इस बैठक में मैदानी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों की प्रगति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की जानकारी ली जाएगी।

स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे के कार्यक्रमों की विस्तृत सारणी

दिन एवं दिनांकसमयबैठक / कार्यक्रम का विवरण
पहला दिन

(25 अक्टूबर, रविवार)
सुबह 11:00 – 11:30प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण
सुबह 11:30 – दोपहर 12:30प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक
दोपहर 12:30 – 01:30प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा और रणनीतिक बैठक
दोपहर 01:30 – 02:30संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक
दोपहर 03:30 – शाम 05:00पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों के साथ बैठक
शाम 05:30 – 07:00पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक
शाम 07:00 – रात 08:30बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक
दूसरा दिन

(26 अक्टूबर, सोमवार)
सुबह 10:00 – 11:30बीजेपी विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा
सुबह 11:30 – दोपहर 12:30प्रदेश के पार्टी सांसदों के साथ बैठक
दोपहर 12:30 – 02:00राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक
दोपहर 03:00 – शाम 04:30निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक
शाम 04:30 – 05:30विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद

पूर्व विधायकों संग होगा मंथन

शाम के सत्र में 3:30 बजे से 5 बजे तक पार्टी के पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों के साथ बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों का लाभ लेने और पार्टी की भावी रणनीति में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श होगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम संपन्न होगा।

कोर ग्रुप की होगी बैठक

दौरे के पहले दिन का सबसे महत्वपूर्ण सत्र शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा। इसमें भाजपा कोर ग्रुप की उच्चस्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी राज्य के प्रमुख नेताओं के साथ मिलकर राजनीतिक स्थिति, हालिया गतिविधियों और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए आगामी रणनीतियों पर विस्तार से मंथन करेंगे।

विधायकों-सांसदों से होगी चर्चा

दौरे के दूसरे दिन 26 अक्टूबर को बैठकों की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक होगी, जिसमें उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों और सांगठनिक समन्वय पर रायशुमारी की जाएगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक भाजपा सांसदों के साथ पृथक बैठक का समय निर्धारित है।

मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा

दूसरे दिन की सबसे अहम बैठकों में दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे के बीच होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक शामिल है। इस दौरान स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के साथ समीक्षा करेंगी। बैठक में मंत्रियों के विभागों की योजनाओं, जनहितकारी फैसलों और उपलब्धियों की विस्तृत रिपोर्ट ली जाएगी।

निगम मंडल प्रभारियों से संवाद

दोपहर 3 बजे से प्रदेश के सभी निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संस्थाओं के कामकाज की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे से संघ परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया है, जिसके पश्चात दो दिवसीय दौरा संपन्न होगा।

Also Read: CG Vidhan Sabha Paperless: आगामी बजट सत्र से 100% पेपरलेस होगी छत्तीसगढ़ विधानसभा, मेजों पर लगेंगे डिजिटल गैजेट्स

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button