Atmanand School Bharti 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, इस दिन होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा, गलत उत्तर पर कटेगा एक तिहाई अंक

Atmanand School Bharti Exam Date: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पड़े 1812 संविदा पदों को भरने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। इन पदों पर चयन के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में प्रदेशभर से कुल 34 हजार 604 उम्मीदवार शामिल होंगे।

प्रदेशभर में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र

Atmanand School Bharti 2026 CBT Date: परीक्षार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने राज्य के प्रमुख शहरों में कुल 24 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 6 केंद्र राजधानी रायपुर में बनाए गए हैं। इसके अलावा बिलासपुर में 6, दुर्ग में 4, भिलाई में 4, बस्तर (जगदलपुर) में 2 तथा जांजगीर-चांपा और सरगुजा में एक-एक परीक्षा केंद्र तय किया गया है। अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता उपलब्ध करा दिया गया है।

प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

CG Atmanand Teacher Recruitment Admit Card Out: अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए सीबीटी परीक्षा प्रतिदिन तीन अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से ठीक 90 मिनट यानी डेढ़ घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। पहली पाली के लिए सुबह 7:00 बजे, दूसरी पाली के लिए सुबह 11:00 बजे और तीसरी पाली के लिए दोपहर 3:00 बजे से केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल रिक्ति 2026: पदवार विवरण (Atmanand School Vacancy 2026)

पदनाम (Designation)पदों की संख्या (Posts)
व्याख्याता हिन्दी51
व्याख्याता अंग्रेजी65
व्याख्याता संस्कृत47
व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र5
व्याख्याता इतिहास/राजनीति6
व्याख्याता सामाजिक विज्ञान52
व्याख्याता गणित49
व्याख्याता जीव विज्ञान39
व्याख्याता वाणिज्य104
व्याख्याता रसायन44
व्याख्याता भौतिक53
प्रधानपाठक प्राथमिक शाला27
प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला24
सहायक शिक्षक590
शिक्षक हिन्दी/संस्कृत34
शिक्षक अंग्रेजी106
शिक्षक कला72
शिक्षक विज्ञान56
शिक्षक गणित68
व्यायाम शिक्षक50
ग्रंथपाल60
शिक्षक कम्प्यूटर40
प्रयोगशाला सहायक170
कुल (Total)1812

100 अंकों का होगा प्रश्नपत्र और निगेटिव मार्किंग

Swami Atmanand Teacher CBT Exam Guidelines: सभी विषयों की परीक्षा के लिए समय अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। प्रश्नपत्र में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और कुल अंक 100 तय किए गए हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग का प्रावधान रखा गया है। गलत उत्तर पर एक चौथाई (1/4) अंक काटा जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तरों की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र अनिवार्य

लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों को हिदायत दी है कि वे परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ अपना मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ लाएं। इसके बिना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन और अन्य अवांछित सामग्रियां केंद्र के भीतर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। संचालनालय ने सभी परीक्षार्थियों से समय सीमा और नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

Also Read: Kurud ITI Guest Lecturer Recruitment 2026: कुरूद में मेहमान प्रवक्ता के पदों पर भर्ती, ₹15,000 तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button