CG Board Exams Time Table 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, जानिए 10 वीं-12 वीं की परीक्षाएं कब से होगी शुरू…

CGBSE Board Exam Time Table 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक कक्षा 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च से प्रारंभ होकर 5 अप्रैल 2027 तक संपन्न कराई जाएंगी। प्रदेशभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित होंगी।

कक्षा 12वीं की विषयवार परीक्षा समय-सारणी

CG Board Exam Date Sheet 2027: माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च को हिंदी विषय के प्रश्नपत्र के साथ शुरू होगी। इसके बाद कला, वाणिज्य, विज्ञान, कृषि और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के मुख्य विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ली जाएंगी।

परीक्षा तिथिकक्षा 12वीं के मुख्य विषय
12 मार्च 2027हिंदी
15 मार्च 2027राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा
17 मार्च 2027संस्कृत
19 मार्च 2027जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व
24 मार्च 2027समाजशास्त्र
29 मार्च 2027गणित
31 मार्च 2027अंग्रेजी
3 अप्रैल 2027इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण
5 अप्रैल 2027भूगोल, भौतिक शास्त्र
6 अप्रैल 2027व्यावसायिक पाठ्यक्रम (रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, आईटी, ऑटो मोबाइल, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स)
7 अप्रैल 2027मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया
8 अप्रैल 2027मनोविज्ञान

कक्षा 10वीं की विषयवार परीक्षा समय-सारणी

CG Board Exam Date Sheet 2027: कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च को तृतीय भाषा के विषयों के साथ आरंभ होगी। इसके बाद प्रमुख विषयों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी तथा अंतिम दिन विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के विषयों की परीक्षा होगी।

परीक्षा तिथिकक्षा 10वीं के मुख्य विषय
13 मार्च 2027तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया)
16 मार्च 2027अंग्रेजी
18 मार्च 2027सामाजिक विज्ञान
20 मार्च 2027विज्ञान
25 मार्च 2027हिंदी
30 मार्च 2027गणित
1 अप्रैल 2027व्यावसायिक पाठ्यक्रम (ऑर्गेनाइज्ड रिटेलिंग, आईटी, ऑटो मोबाइल, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, परिधान, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पॉवर, पर्यटन)
5 अप्रैल 2027दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत तथा मूक एवं बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग

शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा का कार्यक्रम

CGBSE Annual Exam Schedule 2027: मंडल ने नियमित बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा वर्ष 2027 के प्रथम और द्वितीय वर्ष की समय-सारणी भी घोषित कर दी है। प्रथम वर्ष के अंतर्गत 12 मार्च को शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत, 15 मार्च को शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान, 17 मार्च को शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां तथा 19 मार्च को शरीर रचना और क्रियात्मक विज्ञान की परीक्षा होगी। इसी तरह द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में 13 मार्च को संगठन प्रशासन एवं पर्यवेक्षण, 16 मार्च को परीक्षण एवं मापन, 18 मार्च को स्वास्थ्य शिक्षा और खेल चोटें तथा 20 मार्च को निर्णायन एवं अधिशिक्षा विषय का पेपर लिया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों के लिए जरूरी समय-सारणी निर्देश

CG Board Exam Guidelines: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षार्थियों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा कक्ष में अपना स्थान ग्रहण करना अनिवार्य होगा। सुबह 9.05 बजे उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा और 9.10 बजे प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। इसके बाद सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक छात्रों को उत्तर लिखने का समय मिलेगा। मंडल ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान यदि शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। विस्तृत समय-सारणी मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देखी जा सकती है।

Also Read: CG Govt Schools PPP Model: 30 साल के लिए निजी हाथों में जाएंगे प्रदेश के 207 सरकारी स्कूल, जानिए क्या पुराने बच्चों को भी देना पड़ेगा फीस

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button