ग्राम सेन्हाभाठा में युवती से बदसलूकी कर अपहरण की कोशिश, पुष्पेन्द्र यादव गिरफ्तार और मुख्य आरोपी मोहन साहू फरार

Magarlod Kidnapping Attempt News: मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्हाभाठा की रहने वाली एक युवती के साथ सड़क पर बदसलूकी और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 नवंबर की सुबह वह अपने बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित होटल मेघा में सामान रखकर स्कूटी से सेन्हाभाठा अपने घर लौट रही थी। इसी बीच मेघा क्रिकेट मैदान के पास आरोपितों ने प्लेटिना मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया और आगे चलकर स्कूटी के सामने बाइक अड़ाकर उसका रास्ता रोक लिया।

आरोपी पुष्पेन्द्र यादव गिरफ्तार

जबरन बाइक पर बैठाया और मुंह दबाया

Magarlod News: रिपोर्ट के अनुसार मुख्य आरोपित ने युवती के साथ अश्लील हरकत और बदसलूकी करते हुए उसे जबरन उठाकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। युवती ने जब इस हरकत का विरोध किया और जोर जोर से शोर मचाया तो आरोपित ने उसका मुंह दबा दिया और दांत से उसके गाल पर काटकर उसे घायल कर दिया, जबकि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे ग्राम परसवानी की ओर ले जाने का प्रयास किया।

फरार मुख्य आरोपी मोहन साहू

बोरसी मोड़ पर घेराबंदी कर बचाया गया

आरोपी जब युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर आगे बढ़े तो बोरसी मोड़ के पास पीड़िता के फूफा कैलाश साहू और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर उनकी घेराबंदी कर ली। परिजनों और ग्रामीणों को एकत्र होते और घेराबंदी करते देख मुख्य आरोपित मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से भाग निकला, जिससे युवती को सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला और एक गिरफ्तार

Magarlod Police Action News: घटना की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड थाने में तत्काल अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3), 74, 140(4) और 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुष्पेन्द्र यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

फरार मुख्य आरोपित की तलाश जारी

एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम अब फरार मुख्य आरोपी मोहन साहू की लगातार तलाश कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फरार आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Also Read: Dhamtari Paddy Scam: धमतरी के इस गांव में खेत में खड़ी थी फसल और दर्ज हो गई 42 क्विंटल धान की बिक्री, पटवारी व सरपंच की मौजूदगी में बना पंचनामा, उठे गंभीर सवाल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button