Solar Panels Fraud: अगर आप भी लगवा रहे सोलर पैनल तो रहे सावधान! सोलर पैनल लगाने के नाम पर 34 लाख रुपये की ठगी, जानें पूरा मामला

Solar Panels Fraud: दुर्ग जिले में बाजार दर से कम कीमत पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने और ग्राहकों के यहां इंस्टॉलेशन कराने का झांसा देकर 34 लाख रुपये की ठगी करने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया है, जहां पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

24 जून को फोन से हुआ था संपर्क

Durg Cyber Fraud News 2026: पीड़ित नवीन कुमार ने 5 सितंबर को चौकी स्मृतिनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 जून को मोबाइल फोन के माध्यम से स्नेहा और कंपनी मैनेजर कमलेश पाटिल ने उनसे संपर्क किया था। दोनों ने खुद को सनरुट एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई महाराष्ट्र से जुड़ा बताया था और पीड़ित की फर्म को बाजार दर से कम कीमत पर सोलर पैनल देने तथा ग्राहकों के यहां इंस्टॉलेशन का प्रस्ताव रखा था।

34,00,000 रुपये ट्रांसफर कराकर की ठगी

Bhilai Smriti Nagar Police Action:आरोपियों ने विश्वास में लेकर पीड़ित से कंपनी के नाम पर रकम जमा कराई। पीड़ित ने बैंक ऑफ बड़ौदा नंदनी रोड भिलाई और कोटक महिंद्रा बैंक सुपेला के खातों से आईएमपीएस और आरटीजीएस के जरिए कुल 34,00,000 रुपये मुंबई स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के खाते में भेजे, जिसके बाद धोखाधड़ी का पता चलने पर थाना सुपेला की चौकी स्मृतिनगर में धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया विवेक मिश्रा का नाम

जांच के दौरान साइबर सेल और संबंधित बैंकों से संदिग्ध मोबाइल नंबरों तथा बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई। शिकायतकर्ता के बयान और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर विवेक मिश्रा का नाम सामने आया।

पहले से मुंबई सेंट्रल जेल में था बंद

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी विवेक मिश्रा थाना बांगुर नगर मुंबई के अपराध क्रमांक 880/2026 और धारा 316(2), 318(4) व 3(5) बीएनएस के प्रकरण में पहले से गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल मुंबई में निरुद्ध था।

प्रोडक्शन वारंट से दुर्ग लाया गया आरोपी

चौकी स्मृतिनगर की पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन से समन्वय कर दुर्ग न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करके आरोपी को मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ व जांच की जा रही है।

27 वर्षीय आरोपी का विवरण सामने आया

गिरफ्तार आरोपी का नाम विवेक मिश्रा बताया गया है जिसकी उम्र 27 वर्ष है। वह कब्रिस्तान के पास श्रीराम घर चाल, नाका सुपाड़ा पूर्व, पालघर महाराष्ट्र का निवासी है।

कम कीमत के प्रस्तावों से सतर्क रहें

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी कंपनी या व्यक्ति के साथ ऑनलाइन व्यापारिक लेनदेन करने से पहले उसकी वैधता, पंजीयन, कार्यालय और बैंक खाते की सत्यता की जांच जरूर करें। पुलिस ने बाजार दर से असामान्य रूप से कम कीमत पर सामान देने के प्रस्तावों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई जारी

प्रकरण में जुड़े अन्य पहलुओं और लेनदेन की कड़ियों को खंगालने के लिए पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। रिमांड अवधि में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।.

Also Read: E Challan Cyber Fraud: ई-चालान का फर्जी लिंक भेजकर युवक से 4.24 लाख की साइबर ठगी: शातिरों ने क्रेडिट कार्ड से खरीदे सैमसंग के तीन महंगे मोबाइल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button