VIDEO: बीजेपी विधायक के जन्मदिन पर सड़क किनारे काटा केक, सड़क पर लगा भारी जाम, घंटों परेशान रहे राहगीर, वीडियो वायरल

Bilaspur MLA Dharamjeet Singh Birthday Jam: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह का जन्मदिन मनाना आम जनता के लिए आफत बन गया। रविवार को जिले के भरनी और चोरभट्टी इलाकों में विधायक के समर्थकों ने सड़क किनारे ही भव्य जन्मदिन समारोह का आयोजन कर दिया। इस दौरान आतिशबाजी, केक काटने और समर्थकों की भारी भीड़ जुटने की वजह से बिलासपुर-कोटा मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

सड़क किनारे केक कटाई और भाषण से थमी गाड़ियों की रफ्तार

CG BJP MLA Birthday Controversy: बताया जा रहा है कि विधायक धर्मजीत सिंह का काफिला जैसे ही भरनी और चोरभट्टी पहुंचा, वहां मौजूद समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान विधायक ने सड़क किनारे बने मंच से समर्थकों को संबोधित भी किया। गाड़ियों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने और लोगों की अचानक जुटी भीड़ के कारण मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

तीज पर्व पर मायके जा रही महिलाएं और आम राहगीर रहे परेशान

Bilaspur Bharni Chorbhatti Traffic Issue: इस ट्रैफिक जाम की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी तीज पर्व पर मायके जा रही महिलाओं और अन्य राहगीरों को उठानी पड़ी। मुख्य मार्ग पर गाड़ियां रेंगती रहीं और लोग भीषण गर्मी तथा जाम में फंसकर काफी देर तक रास्ता साफ होने का इंतजार करते रहे। विधायक का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, उसके पीछे जाम की स्थिति और ज्यादा बिगड़ती चली गई।

नियमों की अनदेखी को लेकर उठने लगे गंभीर सवाल

Bilaspur Traffic Jam Viral Video:सार्वजनिक सड़क को घेरकर इस तरह का आयोजन करने और आम जनता को परेशानी में डालने को लेकर अब पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो यातायात नियम और कानून आम नागरिकों के लिए बनाए गए हैं, उनका पालन जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से भी सख्ती से कराया जाना चाहिए ताकि त्योहार के समय लोगों को इस तरह की फजीहत न झेलनी पड़े।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button