
धमतरी: Dhamtari Murder Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। 30 साल की महिला पुष्पा की हत्या उसके 67 वर्षीय प्रेमी जगन्नाथ जांगड़े ने की। इसके साथ ही महिला के मासूम बच्चे पर भी चाकू से हमला किया वारदात 23 अगस्त को मगरलोड क्षेत्र के हसदा गांव में हुई थी। पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा किया।
प्रेम संबंध में आई दरार, शक बना वजह
Love Affair Hasada Village: पुलिस जांच में सामने आया कि बुजुर्ग और महिला के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध थे। लेकिन हाल ही में बुजुर्ग को शक हुआ कि महिला का किसी और से भी संबंध है। इसी शक में उसने गुस्से में आकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर ही पकड़ा गया आरोपी
Dhamtari News: घटना की जानकारी 23 अगस्त को करेली बड़ी चौकी को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी जगन्नाथ जांगड़े वहीं मौजूद मिला। महिला के बच्चे के हाथ पर चाकू से वार किया गया है। चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। हत्या के साथ बच्चे को चोट पहुंचाने दोनों मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल की।
पति है जेल में, महिला अकेले रह रही थी
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक महिला का पति पिछले एक साल से जेल में बंद है, और वह गांव में अकेले रह रही थी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
हत्या के बाद आरोपी को जेल भेजा गया
कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 115 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हालिया ट्रिपल मर्डर के बाद फिर खौफ
Affair Murder Case: धमतरी में कुछ ही दिन पहले एक ट्रिपल मर्डर की घटना ने लोगों को दहला दिया था। ऐसे में एक और हत्या की वारदात सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Also Read: Husband Killed Wife: तीजा से पहले पंडित पति ने पत्नी की गला दबाकर ली जान, थाने पहुंचकर किया सरेंडर



