CG Liquor Ban: खैरागढ़ में शराबबंदी लागू! नियम तोड़ने पर ₹20 हजार जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार, सूचना देने पर ₹5 हजार इनाम

CG Liquor Ban: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के खपरी दरबार गांव में ग्रामीणों ने सामूहिक निर्णय लेकर पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी है। अवैध शराब के कारोबार और पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने यह कठोर कदम उठाया है। अब गांव में शराब बेचने या पीने पर ₹20,000 का जुर्माना लगेगा और सूचना देने वाले को ₹5,000 का इनाम मिलेगा। नियम तोड़ने वालों का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।

गांव में दो दिनों की बैठक के बाद हुआ फैसला

CG Khairagarh Liquor Ban: गांव में लगातार हो रही अवैध शराब बिक्री और उसके दुष्परिणामों से परेशान होकर ग्रामीणों ने दो दिनों तक तीन बैठकों के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। इसका मकसद गांव को नशा मुक्त बनाना और महिलाओं व बच्चों को इसके दुष्प्रभावों से बचाना है।

14 सदस्यीय निगरानी समिति रखेगी कड़ी नजर

Khairagarh News: शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए गांव में 14 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया गया है। इसमें सरपंच, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि और वरिष्ठ ग्रामीण शामिल हैं। यह समिति नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाएगी और सूचना देने वालों को इनाम देगी।

पुलिस नहीं, अब ग्रामीण करेंगे कार्रवाई

CG Liquor Ban News: ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि अब अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की प्रतीक्षा नहीं की जाएगी। गांव के लोग खुद उन्हें पकड़कर सीधे पुलिस के हवाले करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उन्हें यह कठोर निर्णय लेना पड़ा।

गांव में दिख रहा है बदलाव की उम्मीद

CG Khairagarh Liquor Ban: ग्रामीणों का कहना है कि शराब के कारण गांव का माहौल बिगड़ रहा था, जिससे महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे थे। अब इस सामूहिक प्रयास से गांव में सकारात्मक सामाजिक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। खैरागढ़ की यह पहल पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा बन सकती है।

Also Read: Balrampur News: चने की सब्जी में गिरी छिपकली, एक ही परिवार के 4 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button