रायपुर में 240 लोगों की ‘घर वापसी’: जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज के कार्यक्रम में वापस लौटे हिंदू धर्म में

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दहीहंडी मैदान में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन कर चुके लगभग 240 लोगों को वापस हिंदू धर्म में शामिल किया गया। यह ‘घर वापसी’ (पुनर्धर्मांतरण) का कार्यक्रम जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज के प्रवचन, दर्शन एवं समस्या मार्गदर्शन शिविर के दौरान संपन्न हुआ।

आयोजनकर्ताओं के अनुसार, जगद्गुरु स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज के सान्निध्य में धर्म परिवर्तन कर चुके इन लोगों को पैर धोकर वापस हिंदू धर्म में जोड़ा गया और उन्हें पुनः हिंदू समुदाय का हिस्सा बनाया गया। यह ‘घर वापसी’ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और सच्चिदानंद उपासने समेत अन्य प्रमुख लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

स्वामी जी ने दिया सेवा और सद्भाव का संदेश

इस अवसर पर अपने प्रवचन के दौरान, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज ने उपस्थित लोगों को जीवन में धर्म, सेवा और सद्भाव अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने गुरु मंत्रों के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता पर जोर दिया। स्वामी जी ने कहा, “तुम जियो और दूसरों को जीने में सहायता करो” और “सपनों में भी किसी का बुरा मत सोचो”, जिसके माध्यम से उन्होंने लोगों को जीवन में धार्मिकता और सेवा भाव अपनाने की प्रेरणा दी।

Also Read: CG High Court: जबरन धर्मांतरण रोकने वाले होर्डिंग्स असंवैधानिक नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button