
धमतरी:- धर्म स्थलों में चोरी करने वाले चोर आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ ही गए धमतरी के कुरुद में चंडी मंदिर में चोरी की जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया पुलिस ने दो दंपतियों को गिरफ्तार कर मंदिरों में चोरी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया आरोपी न सिर्फ एक या दो बल्कि 7 मंदिरों में लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके थे।

22 जून की रात से खुली चोरों की कहानी
22 जून को कुरुद के प्रसिद्ध चंडी मंदिर में चोरी की शिकायत सामने आई जहां से सोने चांदी के आभूषण और ₹5000 नगद गायब थे प्रार्थी जितेंद्र नाथ योगी की रिपोर्ट के बाद कुरूद थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
साइबर की स्पेशल टीम ने किया टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
Theft in Chandi Mandir: एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर थाना कुरूद कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई सीसीटीवी फुटेज तकनीकी विशेषज्ञ, मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया।

ऐसे दिया मंदिरों में चोरी को अंजाम
Kurud News: पहले की है रेकी फिर चुने गए टारगेट आरोपियों ने धमतरी और कुरूद इलाके में प्रमुख मंदिरों की पहले रेकी की फिर उन्होंने देखा कि कहां सीसीटीवी नहीं है या रात में मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है वहां रात के वक्त देते थे वारदात को अंजाम अधिकतर चोरियां रात के 1:00 से 4:00 के बीच में की गई है जब इलाके में सन्नाटा होता और मंदिरों में कोई नहीं रहता तब वे चोरी के वारदात को अंजाम देते थे आरोपी खुद ही बाइक या स्कूटी से आते थे दीवार फनकार या गेट तोड़कर अंदर घुसते थे मंदिर के पीछे या बगल से दीवार फांदते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ देते थे और किसी भी तरह शोर ना हो इसलिए फुट स्टेप हल्के रखते थे और चेहरा ढककर आते थे तिजोरी दान पेटी या मूर्तियों में लगे जेवरों को चुराते थे पूजा सामग्री के लॉकर या मूर्ति के गहनों पर निशाना बनाते हुए नगद के साथ-साथ सोने चांदी के मुकुट, चरण पादुका, लॉकेट भी चुराते थे चोरी का सामान छुपा कर धमतरी स्थित किराए के मकान में छुपा कर रखते थे चोरों ने पहले चोरी के पैसों से फ्रिज और टीवी जैसे चीज खरीदी। तकनीकी चालाकी से बचने की कोशिश कर आरोपियों ने वारदात के समय मोबाइल ऑफ कर रखा था जिससे पुलिस उन्हें ट्रैक ना कर सके लेकिन साइबर सेल की तकनीकी टीम ने पुराने लोकेशन और सोशल मीडिया से सुराग निकाल लिए।
आरोपियों ने किया 7 मंदिरों में चोरी की बात कबूल
गिरफ्तार किए गए चोरों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने पिछले 1 महीने से 7 मंदिरों को निशाना बनाया और उसमे चोरी की।

| मंदिर का नाम | चोरी की तारीख | चोरी की राशि/सामान |
|---|---|---|
| रत्नेश्वरी मंदिर, धमतरी | 18 जून | ₹10,500 नगद |
| श्रीराम मंदिर, धमतरी | 29 मई | ₹4,000 और चांदी की चरण पादुका |
| नागेश्वर मंदिर, धमतरी | 6 जून | ₹30,000 नगद |
| छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर, कुरूद | 13 जून | ₹3,000 नगद |
| शिव मंदिर, धमतरी | 21 जून | ₹2,000 नगद |
| काली मंदिर, धमतरी | 21 जून | ₹1,000 नगद |
| चंडी मंदिर, कुरूद | 22 जून | सोने का मुकुट, लॉकेट, चरण पादुका और ₹5,000 नगद |
7 लाख से अधिक का माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹7 लाख से अधिक की कीमत के मार्केट किए हैं जिसमें से शामिल है।
- सोने का मुकुट और लॉकेट
- चांदी की चरण पादुकाएं (02 जोड़ी)
- स्कूटी क्रमांक- CG 19 BP 0582
- नगद 20000 और सिक्के ₹320
- चोरी के पैसों से खरीदे गए फ्रिज और टीवी
आरोपी चोरों को भेजा गया जेल
- जाहिर उर्फ समीर खान 35 वर्ष
- अफरोज खान 28 वर्ष (जाहिर की पत्नी)
- मोहम्मद मुनाफ खत्री 48 वर्ष
- ताहिरा बानो 48 वर्ष (मुनाफ की पत्नी)
यह सभी पहले महासमुंद जिले के कबीर नगर बसना के निवासी थे और अब धमतरी के मक्केश्वर वार्ड में रहरहे थे।

जाहिर उर्फ समीर का आपराधिक इतिहास भी उजागर
Kurud Chandi Mandir Theft Update: पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जाहिर उर्फ समीर खान पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है उसे पर थाना बसना और सरायपाली में धारा 307 457 380 के तहत मामले दर्ज हैं संगठित अपराध को देखते हुए इस केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 भी जोड़ी गई है। जिसमे 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक सजा हो सकती है, साथ ही भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

साइबर टीम और थाना पुलिस के संयुक्त कार्यवाही
Kurud Police: कोतवाली प्रभारी राजेश मारी साइबर सेल तकनीकी प्रभारी प्रदीप सिंह हैं और उनकी टीम ने मिलकर आम भूमिका निभाई लगातार टेक्निकल एनालिसिस गुप्त सूचना और फील्ड एक्शन से यह बड़ी कार्यवाही संभव हो पाई।
धार्मिक स्थलों के पवित्रता को ठेस पहुंचाने वाले इन आरोपियों का भंडाफोड़कर पुलिस ने न सिर्फ एक संगठित गिरोह को बेनकाब किया है बल्कि लोगों में दोबारा आस्था और सुरक्षा का विश्वास भी जगाया है।
Also Read: डोगरगढ़ का रंगीन बाबा: विदेशी लड़कियां, फॉर्म हाउस में सेXक्स टॉयज और गांजे का जाल



