
CGMSC Drug Ban: छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों तक पहुंच रही नकली और घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं का मामला फिर सामने आया है। इस बार तीन सामान्य उपयोग की दवाओं को अमानक पाए जाने के बाद उनके वितरण और उपयोग पर तुरंत रोक लगा दी गई है। साथ ही रायपुर के दवा गोदाम से इन बैचों की वापसी के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

किन दवाओं पर लगी रोक, कौन बना रहा था ये दवाएं
CG Fake Medicines: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) की ओर से अस्पतालों में भेजी गई इन दवाओं की जांच में पता चला कि ये मानकों पर खरी नहीं उतरतीं। स्वास्थ्य विभाग ने जिन दवाओं पर रोक लगाई है, उनमें शामिल हैं:
- पेरासिटामोल 650 एमजी
- बैच नंबर: RT 24045
- निर्माता: 9M India Limited
- पेरासिटामोल 500 एमजी
- बैच नंबर: RT 23547 और RT 240320
- निर्माता: 9M Limited
- एसिक्लोफेनाक 100 एमजी + पेरासिटामोल 325 एमजी
- बैच नंबर: APC 508
- निर्माता: हीलर्स लैब
इन तीनों दवाओं को राज्य के अलग-अलग जिलों में स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भेजा गया था।
Also Read: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट! CGMSC की लापरवाही से मरीजों की जान खतरे में

एक्सपायरी करीब, आदेश देर से क्यों?
Paracetamol 650 Banned: इन दवाओं को साल 2023-24 में तैयार किया गया था और अब इनकी एक्सपायरी डेट नजदीक है। सवाल उठ रहे हैं कि अगर दवाएं अमानक थीं, तो इनकी रोकथाम पहले क्यों नहीं हुई। ऐसा माना जा रहा है कि आदेश जानबूझकर देर से जारी किए गए ताकि दवाओं का इस्तेमाल पहले हो जाए और कंपनियों पर जुर्माने या स्टॉक वापसी का दबाव न बने।
इसमें सबसे चिंताजनक बात यह है कि ये दवाएं मरीजों को दी जा चुकी हैं और अब उनके असर पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पहले भी कई दवाएं और मेडिकल सामान फेल हो चुके हैं
Fake Drugs in hospitals: इससे पहले भी CGMSC द्वारा सप्लाई की गई दर्जनों दवाएं, सर्जिकल ब्लेड और दस्ताने गुणवत्ता जांच में फेल हो चुके हैं। लगातार सामने आ रहे इन मामलों से छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।
विशेषज्ञों ने जताई चिंता, कहा- ये सिर्फ लापरवाही नहीं
CGMSC Quality Failure: स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक गलती नहीं है बल्कि यह राज्य की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था को कमजोर कर रहा है। रोजमर्रा की दवाओं में गड़बड़ी सामने आना मरीजों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ है।

अब देखना यह होगा कि सरकार इन मामलों पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करती है और इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों को क्या सजा मिलती है।



