Raipur Court Knife Attack Video: रायपुर कोर्ट परिसर में युवक ने वकील को दिखाया चाकू, वकीलों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

Raipur Court Knife Attack: रायपुर के कोर्ट परिसर में गुरुवार को एक युवक ने वकील को चाकू दिखाकर डराने की कोशिश की। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब एक वकील अपने केस की सुनवाई के लिए जा रहे थे। तभी एक युवक ने रास्ता रोककर जेब से चाकू निकाला और उन्हें धमकाने का प्रयास किया।

वकील की सूझबूझ, संघ के सदस्यों ने पकड़ा आरोपी

Knife Incident Raipur Court: वकील ने तुरंत मदद के लिए शोर मचाया। पास में मौजूद अन्य वकील और लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। वकील संघ के सदस्यों ने युवक की जमकर पिटाई की और फिर उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना के दौरान कोर्ट परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

कैसे पहुंचा चाकू लेकर कोर्ट, पुलिस कर रही जांच

Lawyer Attacked in Raipur: पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी रायपुर का ही रहने वाला है और पहले भी छोटे अपराधों में उसका नाम सामने आ चुका है। अब यह जांच की जा रही है कि वह कोर्ट जैसी संवेदनशील जगह में चाकू लेकर कैसे पहुंचा और उसकी असली मंशा क्या थी।

वकील संघ ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Chhattisgarh Court Security: घटना के बाद वकील संघ ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है। उनका कहना है कि राजधानी में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अब कोर्ट जैसी जगह भी सुरक्षित नहीं रह गई है। संघ का साफ कहना है कि यह मामला कानून-व्यवस्था की बड़ी चूक है।

पुलिस की कार्रवाई और बढ़ती घटनाएं

Raipur Lawyer Threat Case: बीते कुछ महीनों में रायपुर में चाकूबाजी और सड़क अपराधों के मामले तेजी से बढ़े हैं। पुलिस का दावा है कि वह ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन बार-बार सामने आ रही घटनाएं बताती हैं कि निगरानी और सुरक्षा जांच को और मजबूत करने की जरूरत है।

देखिये वीडियो-

Raipur Court Knife Attack Video: इस घटना ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोर्ट जैसी जगह पर चाकू लेकर पहुंच जाना न सिर्फ पुलिस की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि अपराधियों के हौसले किस हद तक बढ़ चुके हैं।

Also Read: Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 47 नए पदाधिकारी नियुक्तः 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री बनाए गए, किसे क्या जिम्मेदारी मिली देखिए लिस्ट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button