
धमतरी की पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना डीपेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अनुरोध किया है कि धमतरी में छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) की स्थापना की जाए। रंजना साहू के अनुसार, इससे क्षेत्र में उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा, रोजगार के अवसर और भारी उद्योगों की संभावनाओं में वृद्धि होगी।
उन्होंने बताया कि “मोदी की गारंटी” चुनाव घोषणा में प्रदेश के 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए सीआईटी खोलने का वादा था। महासमुंद संसदीय क्षेत्र के प्रमुख जिले धमतरी में अवसरों का विस्तार हो, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री से सीआईटी खोलने की मांग की गई है।

इससे पहले रंजना साहू ने नालंदा परिसर की स्थापना के लिए भी पहल की थी, जो राज्य सरकार द्वारा स्वीकार की गई। अब उनका ध्यान धमतरी में सीआईटी की स्थापना पर केंद्रित है, जिससे क्षेत्र को उच्च शिक्षा और औद्योगिक विकास दोनों में लाभ मिल सके।
Also Read: Tiger in Magarload: धमतरी के मगरलोड क्षेत्र में दिखे बाघ के पदचिह्न, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील



