VIDEO: दिवाली से पहले में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: वेतन बढ़ाने समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी

रायपुर: दिवाली जैसे बड़े पर्व से ठीक पहले राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वेतन वृद्धि और अपनी अन्य 5 सूत्रीय मांगों को लेकर रामकी ग्रुप (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण ठेका कंपनी) के एक हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने दलदल सिवनी स्थित डंपिंग यार्ड पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया, वहीं गोकुल नगर और दलदल सिवनी एरिया के रामकी कंपनी के दोनों सफाई डिपो में तालाबंदी कर दी गई है।

  • व्यवस्था ठप्प: सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते घर-घर से कचरा उठाना पूरी तरह बंद हो गया है, जिसके कारण शहर के कई हिस्सों में कचरे के ढेर दिखाई देने लगे हैं।
  • प्रताड़ना का आरोप: कर्मचारियों का कहना है कि पिछली हड़ताल के दौरान उनकी माँगें पूरी करने का जो आश्वासन दिया गया था, वह अब तक पूरा नहीं हुआ है। साथ ही, सुपरवाइजर द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

सफाईकर्मियों ने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी माँगें पूरी करने की अपील की है, लेकिन फिलहाल उनकी हड़ताल जारी रहने से दिवाली से पहले शहर की मुश्किल बढ़ गई है।

Also Read: VIDEO: सपना चौधरी से बदसलूकी और गाली-गलौच करने वाले युवक निकले कांग्रेसी! SP को लिखे पत्र के बाद BJP ने साधा निशाना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button