
रायपुर। CG Excise Constable Exam: छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 27 जुलाई, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और रायपुर जिले में कुल 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
Constable Exam Center: परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने के कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। प्रवेश से पहले सभी का फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) और दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।
Excise Constable Raipur Exam Center: परीक्षा सुबह 11:00 बजे शुरू होगी, लेकिन परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश
परीक्षा में आने वाले उम्मीदवारों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और चप्पल पहनने की सलाह दी गई है। कान में आभूषण, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, पर्स, पाउच जैसे सामान लेकर आना सख्त मना है।
Govt Job 2025: धार्मिक या सांस्कृतिक परिधान पहनने वाले उम्मीदवारों को भी समय से पहले रिपोर्ट करना होगा ताकि अतिरिक्त सुरक्षा जांच पूरी की जा सके। केवल जांच के बाद ही ऐसे परिधान में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सख्त प्रतिबंध
CG Recruitment 2025: परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या किसी भी प्रकार के संचार उपकरण लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।



