
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने सरगुजा-बिलासपुर और बस्तर संभाग में 23 से 27 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा।
नया सिस्टम करेगा असर
Today Weather News: उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिससे समुद्र से लगातार नमी वाली हवाएं प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर से एक नया सिस्टम बनेगा, जो 27 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटों को पार करेगा। इसके असर से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी।
मानसून की विदाई में अभी देर
CG Weather Update Today: प्रदेश में रेनी सीजन 1 जून से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलता है। हालांकि मानसून की विदाई में अभी समय है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सितंबर में शेष बचे दिनों की बरसात को रेनी सीजन का हिस्सा माना जाएगा। इसके बाद की वर्षा को पोस्ट मानसून श्रेणी में दर्ज किया जाएगा। इस बार औसत वर्षा का कोटा अभी अधूरा है, जिसे आने वाले दिनों में होने वाली बारिश पूरा कर सकती है।

इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए कई जिलों में चेतावनी जारी की है।
- ऑरेंज अलर्ट : धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना।
- यलो अलर्ट : कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिले में हल्की बारिश की संभावना।
रायपुर का मौसम
Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।



