CG Politics: कांग्रेस के पोस्ट पर कुरुद विधायक अजय चंद्राकर का करारा जवाब, बोले- “राहुल गांधी की तरह बिना समझे नहीं बोलता हूं”

CG Politics: छत्तीसगढ़ की राजनीति में सोशल मीडिया पर फिर गरमाहट दिखी, जब कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा नेता और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर पर निशाना साधा। कांग्रेस ने दावा किया कि एक सदस्यता अभियान के मंच पर अजय चंद्राकर ने भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महासचिव अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को खुलेआम खरी-खोटी सुनाई और मंच पर ही सम्मान लौटा दिया।

कांग्रेस ने मंच का वीडियो शेयर कर की बेतुकी बयानबाजी

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा –
“भाजपा के राहु कहे जाने वाले अजय चंद्राकर ने फिर दिखाए अपने तेवर.. अजय जामवाल और किरण देव को जमकर सुनाई खरी खोटी.. मंच पर ही लौटा दिया सम्मान और गमछा। कभी 3 टके का सवन्नी भी धमका देता था, अब तो मंत्रालय भी नहीं मिला। ‘जले में नमक’ अजय दाऊ को सदस्यता अभियान का तम्बूरा पकड़ा रहे।” कांग्रेस का यह वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

चंद्राकर ने कांग्रेस को लगाई लताड़, कहा- “समझ नहीं फिर भी राजनीति जारी”

कांग्रेस के आरोपों पर कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने भी उसी अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा –
“कांग्रेस के मित्रों को मैं बताना चाहता हूं कि मैं राहुल जी की तरह बिना समझे नहीं बोलता – आप सभी लोगों ने मान. सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी तो पढ़ी ही होगी।”

चंद्राकर ने आगे लिखा कि –
“मैंनें भाजपा के मंच पर कहा था- “कि मां (भारतीय जनता पार्टी) की सेवा में कोई सम्मान नहीं होना चाहिए और किया भी जा रहा है तो मान. प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी का होना चाहिए जिसकी प्रेरणा से ये महान लक्ष्य (सदस्यता) का संगठन ने प्राप्त किया। राजनीति करने के लिये कोई और विषय तलाश कीजिये।””

उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि राजनीति करने के लिए कोई और मुद्दा ढूंढो, क्योंकि यहां कुछ नहीं मिलने वाला।

कांग्रेस फिर से ध्यान खींचने के चक्कर में खुद ही हाशिए पर चली गई

CG Political Controversy: इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस ने जिस वीडियो को आधार बनाकर भाजपा को घेरने की कोशिश फिर असफल रही, उस पर अजय चंद्राकर की प्रतिक्रिया से तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। उन्होंने मंच से जो कहा था, वह पार्टी अध्यक्ष को सम्मान देने की बात थी, न कि किसी को अपमानित करने की। अब यह देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस इस मुद्दे को और आगे खींचती है या अजय चंद्राकर की इस कड़ी प्रतिक्रिया के बाद मामला शांत होता है।

भाजपाइयों ने कांग्रेस की हरकत को कहा – मुद्दों की भूखी पार्टी का “वायरल वीडियो प्लान नाकाम”

Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला नया नहीं है, लेकिन इस बार कांग्रेस ने जो चाल चली, उस पर भाजपा के फायरब्रांड नेता पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने जिस तरीके से पलटवार किया, वह बताता है कि सोशल मीडिया के इस दौर में वीडियो के टुकड़े दिखाकर किसी की नीयत पर सवाल खड़े करना अब आसान नहीं है।

Also Read: चैतन्य बघेल की बढ़ी परेशानी: कोर्ट ने बढ़ाई 14 दिन की न्यायिक हिरासत, अब 18 अगस्त को होगी अगली पेशी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button