
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष के राज्य अलंकरण पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 34 प्रतिभाशाली व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार जनसंपर्क, संस्कृति, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, विधि, महिला सशक्तिकरण और पत्रकारिता जैसे विविध क्षेत्रों में चयनित विभूतियों को प्रदान किए जाएँगे।
इन पुरस्कारों की घोषणा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की है। राज्योत्सव के समापन समारोह में आज उपराष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
इन 34 विभूतियों का होगा सम्मान (संक्षिप्त सूची)
राज्य अलंकरण पुरस्कार 2025 के तहत सम्मानित होने वाली कुछ प्रमुख विभूतियाँ और संस्थाएँ इस प्रकार हैं (विस्तृत सूची प्रतीक्षित है):
- पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान: राजेश अग्रवाल (रियल ग्रुप के चेयरमेन)
- महाराजा अग्रसेन सम्मान: राजेन्द्र अग्रवाल (सामाजिक कार्यकर्ता)
- यति यतन लाल सम्मान: भारतीय कुष्ठ निवारक संघ
- (अन्य सभी 31 पुरस्कारों की विस्तृत सूची जल्द ही जारी की जाएगी।)
पुरस्कारों के प्रमुख क्षेत्र:
- सामाजिक क्षेत्र (शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार, यति यतनलाल सम्मान, महाराजा अग्रसेन सम्मान)
- कला एवं संस्कृति (दाऊ मंदराजी सम्मान, चक्रधर सम्मान, पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान)
- विधि एवं प्रशासन ( बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान)
- स्वास्थ्य एवं शिक्षा (जैधन्वंतरि सम्मान)
- कृषि एवं सहकारिता (ठाकुर प्यारेलाल सम्मान, खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार)
- महिला एवं बाल विकास (जैमिनीमाता सम्मान, वीरांगना रानी अवंतिबाई पुरस्कार)
- खेल (गुंडाधूर सम्मान, महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान)
- पत्रकारिता (चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार)
इन विभूतियों का होगा सम्मान-






