VIDEO: स्वामी आत्मानंद स्कूल का शिक्षक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बतौली थाना क्षेत्र के लंकाडांड जंगल की घटना; आरोपी शिक्षक सस्पेंड, जांच टीम गठित

Swami Atmanand School Teacher Viral Video: अंबिकापुर/बतौली: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के एक संविदा शिक्षक को देर रात जंगल किनारे अपनी ही छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। स्थानीय युवकों द्वारा बनाया गया इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देर रात जंगल में खड़ी कार ने खोला राज

जानकारी के मुताबिक, मामला 20 अप्रैल की रात करीब 1 बजे का है। बतौली के लंकाडांड जंगल के पास एक संदिग्ध कार खड़ी देख स्थानीय युवकों को शक हुआ। जब वे करीब पहुंचे, तो कार के अंदर स्कूल शिक्षक सुरेश जायसवाल एक कॉलेज छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।

शिक्षक की कार पर ‘प्रदेश उपाध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक और कर्मचारी संघ’ का बोर्ड भी लगा हुआ था। पकड़े जाने पर छात्रा वीडियो बनाने का विरोध करती रही, जबकि शिक्षक युवकों को मामला रफा-दफा करने के लिए पैसे का लालच देता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। Swami Atmanand School Teacher Viral Video

विभाग की बड़ी कार्रवाई: शिक्षक को किया गया अटैच

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने और भाजपा नेताओं द्वारा इसकी शिकायत किए जाने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक सुरेश जायसवाल को स्कूल से हटा दिया है।

“नैतिक पतन और अनुशासनहीनता के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को उदयपुर बीईओ कार्यालय अटैच कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा

तीन सदस्यीय जांच टीम करेगी पड़ताल

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में निम्नलिखित अधिकारियों को शामिल किया गया है:

  • शरद चंद्र मेशपाल (बीईओ, बतौली)
  • बीईओ, सीतापुर
  • प्रिंसिपल, सेदम हाई स्कूल

यह टीम घटना के सभी पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट डीईओ को सौंपेगी। फिलहाल, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button