
Special Train for Baba Dham: छत्तीसगढ़ से बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने सावन माह के दौरान विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया श्रावणी स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक कुल 16 फेरे (8 अप और 8 डाउन) लगाएगी।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम, ट्रेन में होंगे 18 कोच
Shravani Special Train: रेलवे के मुताबिक, भक्तों की भीड़ और नियमित ट्रेनों में वेटिंग की समस्या को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 06 जनरल, 07 स्लीपर, 01 एसी-III, और 02 एसी-III सह AC-II कोच सहित कुल 18 कोच होंगे।
Deoghar Special Train: रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी के अनुसार, “श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन जरूरी हो गया था, ताकि सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके।”
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
Gondia Special Train for Baba Dham: गोंदिया-मधुपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी:
डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, तिल्दा, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, राउरकेला, टाटानगर, खड़गपुर, आसनसोल, चित्तरंजन आदि।
गोंदिया से मधुपुर (08855) – प्रस्थान हर शुक्रवार और सोमवार
गोंदिया से रवाना: दोपहर 12:30 बजे
मधुपुर आगमन: अगले दिन दोपहर 12:30 बजे
मुख्य स्टॉपेज टाइमिंग (चयनित):
दुर्ग: 14:40 / 14:45
रायपुर: 15:30 / 15:35
बिलासपुर: 17:35 / 17:45
रायगढ़: 19:53 / 19:55
टाटानगर: 01:30 / 01:35
खड़गपुर: 04:00 / 04:05
आसनसोल: 09:50 / 10:00
मधुपुर आगमन: 12:30 PM
मधुपुर से गोंदिया (08856) – प्रस्थान हर शनिवार और मंगलवार
मधुपुर से रवाना: दोपहर 2:30 बजे
गोंदिया आगमन: अगले दिन शाम 5:00 बजे
मुख्य स्टॉपेज टाइमिंग (चयनित):
आसनसोल: 15:50 / 16:00
खड़गपुर: 21:50 / 22:00
राउरकेला: 03:00 / 03:08
रायगढ़: 07:00 / 07:02
बिलासपुर: 10:35 / 10:45
रायपुर: 12:55 / 13:00
दुर्ग: 13:55 / 14:00
गोंदिया आगमन: 5:00 PM
रेलवे की अपील – समय पर पहुंचे, भीड़ से बचें
Baijnath Dham Special Train: रेलवे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचें और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें। इस विशेष सेवा का उद्देश्य भीड़भाड़ से राहत देना और हर श्रद्धालु को देवघर तक यात्रा का अवसर प्रदान करना है।
Also Read: CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: बिना मान्यता वाले स्कूलों में नामांकन पर तत्काल रोक



