VIDEO: धमतरी में शराबी शिक्षक की मनोकामना हुई पूरी, शिक्षा विभाग ने शिक्षक को किया निलंबित

Dhamtari Drunk Teacher Viral Video: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक स्थित प्राथमिक शाला करेली में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और कक्षा में ही हंगामा करने लगा। वायरल वीडियो में शिक्षक कुर्सी पर बैठकर बहकी-बहकी बातें करते हुए खुद को सस्पेंड करने की चुनौती देता दिखा। उसने कैमरे के सामने कहा, “मुझे सस्पेंड कर दो, मैं घर में बैठकर आधे वेतन में भी नौकरी कर लूंगा।” स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

शिक्षा विभाग की कार्रवाई, अभिभावकों में नाराजगी

Magarlod News: वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया। इस घटना से अभिभावकों और ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षकों की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है।

Drunk Teacher Suspended: स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस तरह के मामलों में सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा कोई शिक्षक इस तरह की हरकत न कर सके।

Also Read: Jabarra Eco Tourism: धमतरी का जबर्रा: ईको टूरिज्म का अनोखा मॉडल, देश-विदेश से खिंचे चले आते हैं सैलानी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button