NHM Salary Hike 2025: छत्तीसगढ़ NHM कर्मियों को दिवाली का तोहफा: वेतन में 5% की बढ़ोतरी, 14 हजार से ज्यादा को मिलेगा फायदा

रायपुर: NHM Salary Hike 2025: छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों को राज्य शासन ने दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। शासन ने एनएचएम कर्मियों के वेतन में 5 प्रतिशत की वृद्धि करने का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के 14 हजार से अधिक कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

1 जुलाई 2023 से मिलेगा लाभ, लेकिन एक शर्त

जारी आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ 1 जुलाई 2023 की तारीख से दिया जाएगा। हालांकि, शासन ने इसमें एक शर्त भी रखी है। इस 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का फायदा केवल उन्हीं अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा, जिनकी सेवा अवधि 1 जुलाई 2023 तक एक साल पूरी हो चुकी होगी।

इस शर्त के चलते करीब 1500 से ज्यादा ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें फिलहाल यह वेतन वृद्धि नहीं मिल पाएगी।

बर्खास्त कर्मचारियों को बहाली का इंतजार

वेतन वृद्धि की खुशी के बीच, एनएचएम के बर्खास्त कर्मचारी अब भी बहाली (पुनर्स्थापना) का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों ने 33 दिनों तक लंबी हड़ताल की थी। इसी हड़ताल के दौरान एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

हड़ताल समाप्त होने के दौरान हुई बातचीत में बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करने का आश्वासन दिया गया था। अब ये बर्खास्त कर्मचारी शासन के उस आश्वासन के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also Read: छत्तीसगढ़ में लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा: निलंबन के बाद इन जगहों के स्कूलों में होगी पोस्टिंग, DPI ने जारी किया आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button