Open School Result: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परिणाम घोषित: 17,821 छात्रों में 5,350 पास, देखें अपना परिणाम, देखिये रिजल्ट

रायपुर: Open School Result: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा अगस्त 2025 के परिणाम आज 6 अक्टूबर 2025 को घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए कुल 17,834 परीक्षार्थियों में से सिर्फ 5,350 छात्र ही उत्तीर्ण हो पाए हैं, जिसके चलते इस वर्ष का परीक्षाफल प्रतिशत 30.02% रहा।

13 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया

परीक्षा के लिए कुल 19,249 छात्रों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 17,834 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परिणाम घोषित किए गए कुल 17,821 परीक्षार्थियों में से 5,350 छात्र पास हुए। विभिन्न कारणों से 13 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया है।

परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपना परिणाम राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in और www.result.cg.nic.in पर देख सकते हैं। अनुत्तीर्ण हुए परीक्षार्थी आगामी परीक्षा सत्र में भाग लेने के लिए अपने अध्ययन केंद्र में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Also Read: 1000 करोड़ का SRC घोटाला: हाईकोर्ट के आदेश पर CBI की एंट्री, 6 IAS समेत कई अफसरों पर आरोप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button