Jagdalpur Rojgar Mela 2026: 10 अगस्त को 219 पदों पर बिना परीक्षा होगी सीधी भर्ती, 26 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानिए पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Jagdalpur Job Fair 2026: बस्तर अंचल के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है। जगदलपुर के आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वावधान में 10 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार कार्यालय परिसर आड़ावाल, जगदलपुर में संपन्न होगा।

इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के 3 प्रमुख नियोजकों द्वारा कुल 219 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार 8,000 रुपये से लेकर 26,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन एवं फिटर) की योग्यता रखने वाले युवा पात्र होंगे। इस दौरान बिलिंग ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, हाउस कीपिंग स्टाफ, एचआर एग्जीक्यूटिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुपरवाइजर और सेल्स एग्जीक्यूटिव जैसे विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती: Rojgar Mela 2026

नियोक्ता का नामपदनामपदों की संख्यावांछित योग्यताविषयलिंगउम्र (से-तक)वेतनमान (₹)अनुभव (वर्ष)कार्यस्थल पतारिमार्कसुविधाएँअन्य जानकारी
FIND DAKSHबिलिंग ऑपरेटर3स्नातक (Graduate), कंप्यूटर सर्टिफिकेटमहिला22 – 308,000 – 10,000धरमपुरा रोड, जगदलपुरकंप्यूटर ज्ञान
FIND DAKSHसिक्योरिटी गार्ड1510वीं पासपुरुष21 – 3513,000 – 15,000रायपुरन्यूनतम लंबाई 5’6″ईपीएफ (EPF), आवास
FIND DAKSHसिक्योरिटी गार्ड310वीं पासपुरुष21 – 3510,000 – 11,0001 – 2जगदलपुरन्यूनतम लंबाई 5’6″ईपीएफ (EPF), मेडिकल
FIND DAKSHहाउस कीपिंग स्टाफ15अनपढ़ (0 – Not Literate)सभी21 – 358,000 – 10,000जगदलपुरअस्पताल में 8 घंटे की ड्यूटीईपीएफ (EPF), मेडिकल
SURYA CONSTRUCTION COडेटा एंट्री ऑपरेटर201 वर्षीय कंप्यूटर कोर्ससभी18 – 3518,500 – 24,5000 – 1छत्तीसगढ़ईपीएफ (EPF), आवासनिर्माण कार्य (Construction work)
SURYA CONSTRUCTION COइलेक्ट्रिशियन10ITI / NTC / NCVTइलेक्ट्रिशियनसभी18 – 3518,500 – 24,5000 – 1छत्तीसगढ़ईपीएफ (EPF), आवासनिर्माण कार्य (Construction work)
SURYA CONSTRUCTION COफिटर14ITI / NTC / NCVTफिटरसभी18 – 350 – 1छत्तीसगढ़ईपीएफ (EPF), आवासनिर्माण कार्य (Construction work)
SURYA CONSTRUCTION COसर्विस इंचार्ज9स्नातक (Graduate)हिंदीसभी18 – 3518,500 – 24,5000 – 1छत्तीसगढ़ईपीएफ (EPF), आवासनिर्माण कार्य (Construction work)
LENOVO INDIA PRIVATE LIMITEDएचआर एग्जीक्यूटिव (HR Executive)5स्नातक (Graduate)सभी18 – 3518,600 – 22,6000 – 2छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेशऑल इंडिया (Pan India)ईपीएफ, इंसेंटिव, आवास, मेडिकलएचआर टीम (HR team)
LENOVO INDIA PRIVATE LIMITEDसुपरवाइजर25स्नातक (Graduate)सभी18 – 3520,600 – 25,6000 – 2छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेशऑल इंडिया (Pan India)ईपीएफ, इंसेंटिव, आवास, मेडिकलसेल्स एंड सर्विस (Sales and service)

रोजगार मेला आयोजन संबंधी मुख्य जानकारी

  • मेला की तिथि: 10 अगस्त 2026
  • समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
  • स्थान: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर, आड़ावाल, जगदलपुर (छत्तीसगढ़)

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल व छायाप्रति, पहचान पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सीधे साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ और लिंक्स

महत्वपूर्ण लिंक: Dhamtari Rojgar Mela Important Links

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदनयहाँ क्लिक करें
रोजगार मेला अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

Also Read: CG Teacher Recruitment Update: शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर साय सरकार का बड़ा फैसला, बिना D.Ed और TET के बन सकेंगे सहायक शिक्षक, जानिए किन अभ्यर्थियों को मिलेगी नियमों में छूट, देखें आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button