Raksha Bandhan 2026 Postal Discount: डाक विभाग का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर विशेष छूट, भाई को राखी भेजने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर

Rakhi Speed Post Rules 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जो बहनें अपने भाइयों से दूर रहती हैं, वे हर साल डाक सेवा के जरिए राखी भेजती हैं। इस वर्ष त्योहार को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग ने ग्राहकों के लिए विशेष सुविधाएं शुरू की हैं। अब डाक से राखी भेजना न केवल अधिक सुरक्षित हो गया है, बल्कि बहनों को स्पीड पोस्ट शुल्क में सीधी छूट भी दी जा रही है।

स्पीड पोस्ट शुल्क में 10 प्रतिशत की मिलेगी सीधी छूट

India Post Raksha Bandhan Offer: डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 12 अगस्त 2026 से स्पीड पोस्ट के माध्यम से राखी भेजने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लिफाफे के ऊपर स्पष्ट शब्दों में ‘राखी मेल’ लिखना अनिवार्य होगा। डाकघर के काउंटरों पर इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है, ताकि राखी के पैकेटों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

बारिश से सुरक्षा के लिए सिर्फ 10 और 15 रुपये में मिलेंगे वॉटरप्रूफ लिफाफे

Post Office Rakhi Offer 2026: मानसून के मौसम को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष लेमिनेशन वाले वॉटरप्रूफ लिफाफों का प्रबंध किया है। छोटा वॉटरप्रूफ लिफाफा मात्र 10 रुपये और बड़ा लिफाफा 15 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इन लिफाफों पर मजबूत लैमिनेशन परत चढ़ी हुई है, जिससे बारिश या पानी की वजह से भीतर रखी राखी खराब नहीं होगी। बहनें बेफिक्र होकर अपने भाइयों तक सुरक्षित रूप से राखी भेज सकती हैं।।

मिठाई भेजने के लिए 30 रुपये में स्पेशल बॉक्स और गंगाजल की सुविधा

राखी के साथ मिठाई भेजने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए डाक विभाग ने 30 रुपये में विशेष रूप से डिजाइन किया गया मिठाई बॉक्स तैयार किया है। यह बॉक्स यात्रा के दौरान मिठाई को सुरक्षित रखेगा। इसके अलावा सावन के पवित्र महीने के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाकघर के काउंटरों पर गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भी मात्र 30 रुपये की दर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

भीड़ से बचने के लिए अंतिम तारीख से पहले बुकिंग कराने की अपील

डाक प्रशासन ने सभी ग्राहकों से अपील की है कि रक्षाबंधन के दिन या उससे पहले भाइयों तक राखी की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें। भीड़भाड़ और संभावित देरी से बचने के लिए समय रहते बुकिंग करा लें। डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि छूट और विशेष लिफाफों की यह सुविधा शहरी डाकघरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी शाखा डाकघरों (ब्रांच पोस्ट ऑफिस) में भी समान रूप से लागू रहेगी।

Also Read: शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकान रहेंगे बंद

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button