
Bhupesh Baghel Kartik Purnima Snan: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार सुबह रायपुर के महादेव घाट पहुंचे और खारुन नदी के पानी में आस्था की डुबकी लगाई। हर साल की परंपरा के अनुसार उन्होंने इस बार भी गुलाटी मारकर नदी में छलांग लगाई। स्नान करने के बाद भूपेश बघेल ने हटकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
अल सुबह से महादेव घाट पर उमड़ी भीड़
Raipur Mahadev Ghat News 2026: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर महादेव घाट में अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था और बड़ी संख्या में लोगों ने खारुन नदी में पवित्र स्नान किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर नदी स्नान और पूजा-अर्चना का खास महत्व है और इसी परंपरा के तहत भूपेश बघेल भी सुबह घाट पहुंचे, जहां उनके साथ कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
देखें वीडियो-
दीपदान कर हटकेश्वर महादेव को चढ़ाया जल
Kartik Purnima Mela Raipur: भूपेश बघेल ने नदी में स्नान के बाद दीपदान किया और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक विधि से हटकेश्वर महादेव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
तीन दिनों तक चलेगा कार्तिक पूर्णिमा मेला
Hatkeshwarnath Mahadev Darshan: महादेव घाट रायपुर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां पर्व और विशेष अवसरों पर आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज से 3 दिनों तक यहां मेले का आयोजन भी होगा।



