CG School TC Online: स्कूल की TC के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, घर बैठे मिलेगा ऐसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट, जानें प्रक्रिया

CG School TC Online: स्कूल से स्थानांतरण प्रमाण पत्र यानी टीसी लेने के लिए अब विद्यार्थियों और अभिभावकों को बार बार स्कूलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। धमतरी जिले में टीसी जारी करने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है, जिसके तहत सेवा सेतु पोर्टल के जरिए आवेदन, सत्यापन और प्रमाण पत्र जारी करने का काम होगा और कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्राचार्यों को दिया गया प्रशिक्षण

Dhamtari Education News: नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने से पहले संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर निलेश कुमार जांगड़े ने सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन दर्ज करने, दस्तावेजों के सत्यापन, अनुमोदन और टीसी जारी करने की कार्यप्रणाली समझाई तथा संचालन के दौरान आने वाली संभावित तकनीकी दिक्कतों के समाधान की जानकारी भी दी।

पुरानी व्यवस्था की परेशानियों से मिलेगी राहत

CG School TC Update: पहले टीसी के लिए विद्यार्थियों को स्कूल जाकर आवेदन देना पड़ता था और उसके बाद रजिस्टरों में पुराने रिकॉर्ड की जांच, बकाया शुल्क तथा अन्य औपचारिकताओं का सत्यापन होता था। अधिकारियों की अनुपस्थिति या दस्तावेजी काम में देरी होने पर अभिभावकों को कई बार स्कूल जाना पड़ता था, जबकि नई ऑनलाइन व्यवस्था से प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनेगी, स्कूलों का रिकॉर्ड काम आसान होगा और कई निजी स्कूलों की मनमानी पर भी रोक लग सकेगी।

समय और भागदौड़ की बचत

Seva Setu Portal: नई प्रणाली के लागू होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों का समय बचेगा और उन्हें टीसी के लिए बार बार भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। घर या सुविधाजनक स्थान से ऑनलाइन प्रक्रिया जुड़ने पर लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी।

पारदर्शी प्रक्रिया और बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन, अनुमोदन और प्रमाण पत्र जारी होने से पूरी व्यवस्था अधिक पारदर्शी व समयबद्ध रहेगी। साथ ही स्कूलों में पुराने व नए दस्तावेजों का प्रबंधन अधिक व्यवस्थित होगा और शासकीय सेवाओं में डिजिटल माध्यम का प्रभावी उपयोग बढ़ेगा।

तकनीकी दिक्कतों का पहले ही समाधान

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्राचार्यों को पोर्टल के संचालन में आने वाली संभावित तकनीकी समस्याओं और उनके निवारण को लेकर स्पष्ट मार्गदर्शन दिया गया है। इससे नई व्यवस्था के सुचारु रूप से चलने और विद्यार्थियों को समय पर टीसी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Also Read: Central Caste Certificate Seva Setu App: सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button