इंद्रावती नदी के जंगल में मिला नक्सलियों का खजाना, निकला 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकदी, जानें कैसे मिला ये खजाना?

Bijapur Naxal News 2026: बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंद्रावती नदी के आसपास के घने जंगलों में जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए माओवादी डम्प से 3.84 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 29 लाख रुपये बताई जा रही है और इसके साथ ही 24 लाख 22 हजार 500 रुपये की नकदी भी मिली है।

भैरमगढ़ क्षेत्र में चलाया गया संयुक्त अभियान

Bastar News: यह कार्रवाई 27 नवंबर 2026 को थाना भैरमगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में माओवादी डम्प छिपे होने की पुख्ता सूचना मिलने के बाद की गई। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स रविन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में डीआरजी, स्थानीय थाना पुलिस तथा बीडीएस की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाकर इस डम्प का पता लगाया।

स्टील के डिब्बे में रखे थे 33 सोने के बिस्किट

थाना भैरमगढ़ से लगभग 8 से 10 किलोमीटर दूर जंगल में तलाशी के दौरान जवानों को जमीन के नीचे दबा हुआ 1 स्टील का डिब्बा मिला। डिब्बे को खोलकर जांच करने पर उसके भीतर 10-10 तोले के 33 सोने के बिस्किट मिले जिनका कुल वजन 330 तोला यानी 3.84 किलोग्राम है, जबकि इसी डिब्बे में टेप से लिपटे पैकेट के अंदर 500-500 रुपये के नोट रखे हुए पाए गए।

अब तक 12 किलो से अधिक सोना बरामद

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बीजापुर जिले में छिपाए गए माओवादी डम्प को खोजने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अब तक विभिन्न स्थानों से कुल 12 किलो 340 ग्राम सोना तथा 8 करोड़ 24 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी जब्त की जा चुकी है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ताजा बरामदगी में मिला सोना और कैश किस माओवादी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और इसे जंगल में किस मकसद से छिपाया गया था।

Also Read: 1 करोड़ रुपये के लेनदेन में 40 लाख लौटाए और 60 लाख हड़पने की कोशिश, कुरुद पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button