Bilaspur Crime News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, वादे से मुकरने पर युवती ने की पुलिस में शिकायत, आरोपी अब तक पुलिस के पकड़ से बाहर

बिलासपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्रेम संबंध और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर युवती ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। पीड़िता ने मध्यप्रदेश के लखनादौन निवासी सौरभ कुमार जैन पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है, जबकि एफआईआर दर्ज होने और हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

2023 में इंस्टाग्राम से हुई थी जान पहचान

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी आरोपी सौरभ कुमार जैन से पहचान हुई थी और बातचीत के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। वर्ष 2024 में बिलासपुर में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी करने तथा उसके बच्चों को अपनाने का भरोसा दिलाया, लेकिन शादी की बात आगे बढ़ाने पर वह अपने वादे से मुकर गया जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई।

हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने का दावा

पीड़िता का कहना है कि आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है, इसके बावजूद पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। युवती के मुताबिक पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लखनऊ भी गई थी, लेकिन बिना किसी गिरफ्तारी के वापस लौट आई।

फोन और मैसेज से धमकियां मिलने का आरोप

पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया है कि आरोपी फोन कॉल और मैसेज के जरिए उसे धमकियां दे रहा है, जिसकी अलग से शिकायत पुलिस को दी गई है। युवती का कहना है कि वह थाना प्रभारी, सीएसपी और एसएसपी कार्यालय में कई बार जाकर गुहार लगा चुकी है, लेकिन अब तक उसे अपेक्षित कार्रवाई का इंतजार है।

3 मोबाइल नंबर सक्रिय होने का दावा

पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपी के 3 मोबाइल नंबर अभी भी चालू हैं और उनकी लोकेशन लखनऊ में मिल रही है। इसके बावजूद गिरफ्तारी न होने से वह काफी परेशान और चिंतित बनी हुई है।

वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

युवती ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और धमकी देने के आरोपों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मामले में आगे पुलिस की कार्रवाई और जांच के कदमों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Also Read: Raipur Child Trafficking Case: 15 साल की किशोरी को 21 साल का बताकर रायपुर लाए, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से कराई डिलीवरी, नवजात तस्करी में 7 आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button