Bilaspur District Court Assistant Grade-3 Recruitment 2026: बिलासपुर जिला न्यायालय में निकली 37 पदों पर सरकारी नौकरी, आज ही करें आवेदन

Bilaspur District Court Assistant Grade-3 Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में न्यायालय की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर (छ.ग.) ने सहायक ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिंदी) एवं वाहन चालक के कुल 37 पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 23 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय में रखे ड्रॉप बॉक्स में जमा करना होगा। चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Bilaspur District Court Recruitment 2026: Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामकार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर (छ.ग.)
विज्ञापन क्रमांक4185/दो-11-3/2024
पद का नामसहायक ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिंदी), वाहन चालक
कुल पद37
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन का माध्यमस्वयं उपस्थित होकर ड्रॉप बॉक्स में जमा
नौकरी का प्रकारसरकारी नौकरी
नौकरी स्थानबिलासपुर, छत्तीसगढ़
आवेदन करने वालेभारतीय नागरिक
आधिकारिक वेबसाइटbilaspur.dcourts.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां (Bilaspur District Court Assistant Grade-3 Recruitment Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
ऑफलाइन आवेदन प्रारंभ23 जुलाई 2026
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि12 अगस्त 2026
पात्र-अपात्र सूचीजल्द जारी होगी
लिखित/कौशल परीक्षाजल्द जारी होगी
अंतिम चयन सूचीजल्द जारी होगी

आयु सीमा (Bilaspur District Court Assistant Grade-3 Recruitment Age Limit)

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
18 वर्ष40 वर्ष

नोट: आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतन (Bilaspur Court Assistant Grade-3 Recruitment Salary)

पद का नामप्रतिमाह वेतन
स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिंदी)₹28,700/-
सहायक ग्रेड-3₹19,500/-
वाहन चालक₹19,500/-

आवेदन शुल्क (Bilaspur Court Assistant Grade-3 Recruitment Application Fee)

वर्गशुल्क
सभी वर्ग₹0/- (निःशुल्क)

पदों का विवरण (Bilaspur Court Assistant Grade-3 Recruitment Vacancy Details)

पद का नामपदों की संख्या
स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिंदी)12
सहायक ग्रेड-324
वाहन चालक01
कुल पद37

शैक्षणिक योग्यता (Bilaspur Court Assistant Grade-3 Recruitment Educational Qualification)

पदयोग्यता
स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिंदी)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक तथा हिंदी शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण।
सहायक ग्रेड-3मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा तथा हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान।
वाहन चालककक्षा 8वीं उत्तीर्ण तथा वैध परिवहन (Commercial) ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन चलाने का अनुभव।

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? Bilaspur Court Assistant Grade-3 Bharti How To Apply

  1. विभागीय वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  2. आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर सभी जानकारी सही-सही भरें।
  3. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो चिपकाएं।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  5. बंद लिफाफे पर आवेदित पद, वर्ग एवं कार्यालय का पता स्पष्ट लिखें।
  6. आवेदन पत्र को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर (छ.ग.) कार्यालय में रखे ड्रॉप बॉक्स में स्वयं उपस्थित होकर जमा करें।
  7. आवेदन जमा करने के बाद समय-समय पर विभागीय वेबसाइट पर पात्र-अपात्र सूची, परीक्षा एवं चयन सूची की जानकारी देखते रहें।

आवश्यक दस्तावेज (Bilaspur Court Assistant Grade-3 Recruitment Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
  • 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची
  • स्नातक की अंकसूची एवं डिग्री (संबंधित पद हेतु)
  • एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (सहायक ग्रेड-3 हेतु)
  • हिंदी शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन प्रमाणपत्र (स्टेनोग्राफर हेतु)
  • वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (वाहन चालक हेतु)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
  • सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां

चयन प्रक्रिया (Bilaspur Court Assistant Grade-3 Bharti Selection Process)

  • आवेदन पत्रों की जांच कर पात्र-अपात्र सूची जारी की जाएगी।
  • पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
  • लिखित परीक्षा के बाद कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • वाहन चालक पद के लिए कौशल परीक्षा एवं इंटरव्यू भी आयोजित होगा।
  • अंतिम मेरिट सूची जारी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन कर नियुक्ति दी जाएगी।
  • चयनित अभ्यर्थी के जॉइन नहीं करने पर प्रतीक्षा सूची से चयन किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न (Bilaspur Court Assistant Grade-3 Recruitment Exam Pattern)

विवरणजानकारी
परीक्षा प्रकारलिखित परीक्षा
कुल प्रश्न50
कुल अंक50
समय1 घंटा
प्रश्न प्रकारवस्तुनिष्ठ (Objective)

सिलेबस: Bilaspur Court Assistant Grade-3 Bharti Syllabus

  • सामान्य अध्ययन
  • सामान्य मानसिक योग्यता
  • समसामयिक घटनाएँ
  • कंप्यूटर सामान्य ज्ञान
  • संबंधित विषय

महत्वपूर्ण निर्देश: Bilaspur Court Assistant Grade-3 Bharti Bharti Important Instructions

  • आवेदन केवल स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय के ड्रॉप बॉक्स में जमा करना होगा।
  • डाक, स्पीड पोस्ट या अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • एक से अधिक पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य है।
  • सभी दस्तावेजों को स्वप्रमाणित (Self Attested) करना आवश्यक है।
  • आवेदन पत्र पर नवीनतम रंगीन पासपोर्ट फोटो अवश्य लगाएं।
  • अधूरे या त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक (Bilaspur Court Assistant Grade-3 Bharti Important Links)

लिंकस्थिति
आवेदन पत्र डाउनलोडडाउनलोड करें
विभागीय विज्ञापन PDFयहां देखें
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
भर्ती अपडेटयहां क्लिक करें
अन्य सरकारी नौकरीयहां देखें

Also Read: CG SET 2026 Online Form: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें योग्यता, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button