Bilaspur Veterinary Assistant Recruitment 2026: बिलासपुर पशु चिकित्सा विभाग में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन शुरू

Bilaspur Veterinary Assistant Recruitment 2026: अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और पशुपालन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है। कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, बिलासपुर द्वारा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (Assistant Veterinary Field Officer) के 24 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों का चयन डिप्लोमा में प्राप्त अंकों एवं कार्य अनुभव के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा।

Bilaspur Veterinary Assistant Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभागसंयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, बिलासपुर
पद का नामसहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी
कुल पद24
नौकरी का प्रकारसंविदा
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि08 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
नौकरी स्थानबिलासपुर (छ.ग.)
वेतन₹23,350/- प्रतिमाह
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रारंभविज्ञापन जारी होने से
आवेदन की अंतिम तिथि08 जुलाई 2026
आवेदन जमा करने का समयशाम 5:00 बजे तक
दावा-आपत्तिसूची जारी होने के 7 दिन के भीतर
अंतिम मेरिट सूचीदावा-आपत्ति निराकरण के बाद

रिक्त पदों का विवरण (Category Wise Vacancy)

वर्गपद
अनारक्षित (UR)12
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)3
अनुसूचित जाति (SC)4
अनुसूचित जनजाति (ST)5
कुल पद24

नोट: दिव्यांग आरक्षण केवल अस्थिबाधित एवं श्रवणबाधित (40% या अधिक) अभ्यर्थियों के लिए लागू होगा।

आयु सीमा (Veterinary Assistant Bharti Age Limit)

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
18 वर्ष35 वर्ष

आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 के अनुसार।

आरक्षित वर्ग को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

वेतन (Veterinary Assistant Salary)

पदप्रतिमाह वेतन
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी₹23,350/-

यह एकमुश्त मानदेय होगा।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

पदयोग्यता
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी10+2 (जीव विज्ञान) उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्था से Diploma in Animal Husbandry न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।

अनिवार्य शर्तें

  • छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
  • बिलासपुर जिले के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने पर बिलासपुर संभाग के अन्य जिलों के उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया (Veterinary Assistant Selection Process)

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

मानदंडवेटेज
डिप्लोमा में प्राप्त अंक80%
शासकीय कार्य अनुभव20%
कुल100%

अनुभव अंक

  • प्रत्येक 1 वर्ष = 4 अंक
  • अधिकतम = 20 अंक
  • 6 माह से अधिक अनुभव = 1 वर्ष माना जाएगा।

आवेदन शुल्क

विवरणशुल्क
पोस्टल ऑर्डर₹10/-
शपथ पत्र हेतु स्टाम्प₹50/-

आवश्यक दस्तावेज: Required Documents Veterinary Assistant

  • 10वीं की अंकसूची
  • 12वीं की अंकसूची
  • Diploma in Animal Husbandry की सभी अंकसूचियां
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ₹50 के स्टाम्प पर नोटरी शपथ पत्र
  • स्वयं का फोटो
  • पहचान पत्र
  • NOC (यदि पहले से कार्यरत हों)

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? How to apply offline?

स्टेपविवरण
Step-1आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
Step-2आवेदन पत्र सही-सही भरें।
Step-3सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
Step-4₹10 का पोस्टल ऑर्डर संलग्न करें।
Step-5₹50 के स्टाम्प पर नोटरी शपथ पत्र लगाएं।
Step-6दो स्वयं के पते वाले लिफाफे (₹5 डाक टिकट सहित) संलग्न करें।
Step-7आवेदन निर्धारित पते पर स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक या स्वयं कार्यालय में जमा करें।

आवेदन भेजने का पता

कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं
पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग,
कलेक्ट्रेट के सामने,
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

महत्वपूर्ण निर्देश: Important Instructions

  • भर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर होगी।
  • कार्यकाल एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति तक रहेगा।
  • चयन के बाद मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा।
  • बिना पूर्व सूचना एक माह से अधिक अनुपस्थित रहने पर सेवा समाप्त की जा सकती है।
  • वर्तमान में कार्यरत अभ्यर्थियों को NOC संलग्न करना अनिवार्य होगा।
  • अंतिम चयन एवं भर्ती संबंधी सभी अधिकार जिला प्रशासन के पास सुरक्षित रहेंगे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

लिंकस्थिति
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
विभागीय विज्ञापनयहां देखें
आवेदन पत्रDownload
भर्ती अपडेटयहाँ देखें
पशुपालन विभाग वेबसाइटयहां क्लिक करें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

Also Read: Gaurela Pendra Marwahi NHM Recruitment 2026: स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती, 12वीं पास से लेकर डिग्रीधारक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button