Python Rescue Video: स्कूल में हड़कंप: क्लासरूम में बैठा था विशालकाय अजगर, फुंकार सुनकर भागे छात्र

कोरबा: Python Rescue Video: कोरबा जिले के एसईसीएल स्थित आत्मानंद स्कूल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं ने अपनी क्लासरूम के भीतर एक विशालकाय अजगर को बैठा देखा। अजगर की तेज फुंकार सुनकर बच्चे दहशत में आ गए और तुरंत क्लास से बाहर भागे। इस घटना से पूरे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

Korba News: स्कूल प्रबंधन को जैसे ही क्लासरूम में अजगर घुसने की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देर किए वन विभाग से संपर्क किया और तत्काल स्नैक कैचर (साँप पकड़ने वाले विशेषज्ञ) को बुलाया।

देखिये वीडियो-

सर्प विशेषज्ञ उमेश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने काफी सतर्कता बरतते हुए अजगर को सफलतापूर्वक काबू में किया। अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद टीम ने उसे पास के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने राहत की साँस ली, लेकिन बच्चों में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

घर के तबेले में मिला 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा

इससे पहले बीती रात (शुक्रवार) को कोरबा के बालको नगर, जामबहार क्षेत्र में भी सांप निकलने की एक और घटना हुई। यहाँ सुनील उरांव के घर के तबेले में करीब 5 फीट लंबा जहरीला नाग (कोबरा) दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय सर्प मित्र सोमैया पांडेय और उमेश यादव की टीम को सूचना दी। सांप पकड़ने के दौरान कोबरा काफी आक्रामक हो गया, जिससे आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, टीम ने बड़ी कुशलता से कोबरा को सुरक्षित पकड़ा। इस दृश्य को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। वन विभाग ने इन दोनों साँपों को बाद में सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।

Also Read: धमतरी में 10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू, एक घंटे में पांच सांप पकड़े गए

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button