
मैनपाट: CG BJP Training Camp Dance Video: छत्तीसगढ़ के मैनपाट में चल रहे भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और पारंपरिक संगीत की धुनों पर भाजपा के दिग्गज नेता झूमते नजर आए।
Mainpat BJP Training Camp: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन खुद भी मांदर उठाकर ताल पर थिरकते दिखे। मंच पर मौजूद विधायक अनुज शर्मा के छत्तीसगढ़ी गीत पर CM साय, नबीन समेत सांसद, विधायक और डिप्टी सीएम अरुण साव सहित कई वरिष्ठ नेता जमकर झूमे।
BJP MP-MLA Training Camp: शिविर के दूसरे दिन आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इसमें नेताओं की भागीदारी से यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा छत्तीसगढ़ की स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव को लेकर गंभीर है।
Mainpat News: इससे पहले दिनभर प्रशिक्षण सत्र में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, विनोद तावड़े, और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बुधवार को शिविर का अंतिम दिन है, जिसमें समापन सत्र आयोजित किया जाएगा।



