Video: धमतरी में खुलेआम चल रहा खड़खड़िया जुआ: चौक में वीडियो वायरल, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में दिनदहाड़े खुलेआम खड़खड़िया जुआ खेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

सांकरा चौक में रोज जमता है जुए का फड़

Illegal Gambling in Dhamtari: स्थानीय लोगों के मुताबिक, सांकरा गांव के बस स्टैंड चौक के पास पिछले कई दिनों से जुए का फड़ लगातार चल रहा है। रोजाना यहां दर्जनों जुआरी इकट्ठा होकर लाखों रुपये का दांव लगाते हैं। बताया जा रहा है कि आसपास के गांवों से भी लोग यहां पहुंचते हैं और खुलेआम खड़खड़िया खेलते हैं।

एक महीने से लगातार जारी है अवैध खेल

No Action Yet: सूत्रों का कहना है कि यह अवैध जुआ लगभग एक महीने से लगातार चल रहा है, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांववालों का कहना है कि चौक में दिनदहाड़े जुआ खेला जा रहा है, फिर भी पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इस चुप्पी से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

वायरल वीडियो में दिखी भीड़, चल रहा था लेनदेन

Dhamtari Viral Footage: वायरल वीडियो में दर्जनों लोग खुलेआम चौक में बैठे नजर आ रहे हैं। लोग पासे फेंकते और नकद रकम का लेनदेन करते दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बन गया है कि जब गांव के बीचोंबीच यह सब हो रहा है, तो पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी।

देखिये वीडियो-

लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया

ग्रामीणों का कहना है कि जुआरियों को पुलिस का कोई डर नहीं है। ऐसा लगता है जैसे उन्हें किसी तरह का संरक्षण मिला हुआ है। लोगों का यह भी मानना है कि बिना मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर जुआ फड़ चल पाना संभव नहीं है।

अब कार्रवाई का इंतजार

वीडियो वायरल होने के बाद अब सबकी निगाहें सिहावा थाना पुलिस पर टिकी हैं। देखना यह होगा कि बढ़ते जनदबाव और सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बाद पुलिस कार्रवाई करती है या फिर यह खड़खड़िया जुए का खेल यूं ही खुलेआम चलता रहेगा।

Also Read: धमतरी में IFS अधिकारियों का भ्रमण: दुगली वन धन केंद्र और वनौषधियों के नवाचार से प्रभावित हुए महाराष्ट्र के अधिकारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button