
रायपुर। CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है, और पहले दो दिनों में विपक्ष के तेवर देखते हुए आज का सत्र भी हंगामेदार रहने की संभावना है। प्रश्नकाल के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे।
Today CG Assembly: सदन में आज बिगड़ती कानून व्यवस्था और नक्सली घटनाओं पर तीखी बहस हो सकती है। वहीं, अमानक दवाओं के वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को घेरा जा सकता है।
प्रश्नकाल के दौरान कई पत्र सदन के पटल पर रखे जाएंगे और याचिकाओं की प्रस्तुति भी होगी। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में कृषि यंत्रों के वितरण में हुई अनियमितताओं पर मंत्री का ध्यान खींचा जाएगा। विधायक अनुज शर्मा मेसर्स नलवा स्टील एंड पावर द्वारा हो रहे प्रदूषण का मुद्दा उठाएंगे। विपक्ष की ओर से आज भी स्थगन प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है।



