
CG Nagar Panchayat Reservation: छत्तीसगढ़ की दो नवगठित नगर पंचायतों रायगढ़ जिले की तमनार और धमतरी जिले की बड़ी करेली में अध्यक्ष पद के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। लॉटरी प्रक्रिया के तहत नगर पंचायत तमनार का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है, जबकि बड़ी करेली नगर पंचायत का अध्यक्ष पद अनारक्षित (मुक्त) घोषित किया गया है। आरक्षण की यह पूरी कार्यवाही नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में संपन्न हुई।
इंद्रावती भवन में हुई पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया
Dhamtari News: आरक्षण की यह प्रक्रिया नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक और विहित प्राधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर की मौजूदगी में आयोजित की गई। कार्यवाही शुरू करने से पहले उपस्थित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को आरक्षण नियम 1999 के तहत लागू प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद नियमों का पालन करते हुए सबके सामने पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकाली गई।

तमनार में महिला तो बड़ी करेली में अनारक्षित रहेगा अध्यक्ष पद
Urban Admin Department Action: लॉटरी के परिणामों के अनुसार रायगढ़ जिले की नगर पंचायत तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला श्रेणी के खाते में गया है। वहीं धमतरी जिले की नगर पंचायत बड़ी करेली में अध्यक्ष पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित हुआ है। आरक्षण की घोषणा के साथ ही दोनों क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिकों की मौजूदगी में संपन्न हुई कार्यवाही
CG Local Body Elections: दोनों नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के आरक्षण की पूरी प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरी की गई। इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा तमनार व बड़ी करेली से आए बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



