
बिलासपुर, 28 जुलाई 2025: SDRF Rescue: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा सामने आया है। गुरुवार शाम को आए तेज बारिश और उफनते नाले की चपेट में आकर लापता हुए तीन वर्षीय बच्चे का शव 43 घंटे की लगातार तलाश के बाद मिला। यह दर्दनाक हादसा सीपत थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक ही परिवार की कार तेज बहाव में फंस गई थी।

कार सहित बहा परिवार, 3 साल का बच्चा नहीं बच सका
Bilaspur News: गुरुवार को भारी बारिश के चलते नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसी दौरान एक परिवार अपनी कार से गुजर रहा था कि वाहन पानी के तेज बहाव में बह गया। कार में मौजूद 9 में से 8 लोगों को स्थानीय ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन साल का मासूम लापता हो गया था।

एसडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Tungan Nala: बच्चे की तलाश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार शनिवार को घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर एक झाड़ी में मासूम का शव बरामद किया गया।
शोक में डूबा परिवार और गांव
बच्चे का शव मिलने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण भी बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अब पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।




