इलाज के लिए घर से निकली जनपद सदस्य रहस्यमय ढंग से लापता, 8 दिन से बंद है मोबाइल, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

कोंडागांव: जिले के फरसगांव जनपद पंचायत की वार्ड क्रमांक 8 से सदस्य रैयमती कोर्राम (45 वर्ष) बीते 8 दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह 9 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे घर से इलाज के लिए निकली थीं, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटीं। इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है।

Kondagaon News: रैयमती के पति ने फरसगांव थाना पहुंचकर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घर से निकलने के बाद रैयमती ने एक बार फोन कर कहा था कि वे जिला अस्पताल में इलाज के लिए गई हैं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने जिला अस्पताल में पूछताछ की और रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

Farasgaon News: गुमशुदगी की रिपोर्ट में बताया गया है कि रैयमती कोर्राम लाल रंग की साड़ी में थीं। उनके पास एक बैग था जिसमें कपड़े रखे गए थे। उन्होंने गले में सोने का मंगलसूत्र, कानों में सोने के टॉप्स और नाक में सोने की फूली पहन रखी थी। उनका रंग सांवला है, कद लगभग 5 फुट है, और वे हिंदी, हल्बी व छत्तीसगढ़ी भाषाएं बोल सकती हैं।

पुलिस जुटी जांच में

CG Police Investigation: फरसगांव पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। परिजनों ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि रैयमती कोर्राम के बारे में कोई जानकारी मिले तो नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा में डीएपी खाद को लेकर भारी हंगामा, विपक्षी विधायक गर्भगृह तक पहुंचे – कृषि मंत्री से इस्तीफे की मांग

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button